देर रात कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने छात्रावास में पढ़ाई का सरताज बनाकर पठन कौशल की जांच की
बलरामपुर, 28 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने के उद्देश्य से कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने मंगलवार देर रात शंकरगढ़ विकासखंड के ग्राम जगिमा में स्थित पहाड़ी कोरवा बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं से हिंदी और अंग्रेजी की पाठ्यपुस्तकें पढ़वाकर उनके पठन कौशल को परखा। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक किताबों के अंश पढ़कर सुनाए और उनका आत्मविश्वास देखकर कलेक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा उन्हें निरंतर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरे में कलेक्टर ने छात्रावास के कमरों में प्रवेश किया, पढ़ाई, दिनचर्या व पाठ्यपुस्तकों के बारे में बातचीत की और छात्राओं को प्रतिदिन कम से कम 20 मिनट पढ़ने की सलाह दी। यह पहल मिशन आचार्य के अंतर्गत चल रहे ‘बलरामपुर पढ़ेगा हर दिन 20 मिनट’ अभियान का हिस्सा है। अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे भी ...
