Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: चूरापोस्त

सिरसा: पुलिस ने नशा तस्करों को दबोचा, 16 किलो चूरापोस्त बरामद

सिरसा: पुलिस ने नशा तस्करों को दबोचा, 16 किलो चूरापोस्त बरामद

अपराध
सिरसा, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। स्थानीय पुलिस ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 16 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। एंटी नारकोटिक्स सैल सिरसा प्रभारी ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान रानियां निवासी मंगत, हिसार निवासी भगत राम व रानियां निवासी जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव सिकंदरपुर सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान तीन व्यक्ति अपने हाथों में प्लास्टिक का थैला लिए आते हुए दिखाई दिए जो कि पुलिस टीम को देखकर वापस मुडक़र भागने लगे। पुलिस ने शक के आधार पर उन्हें काबू कर तलाशी ली तो उनके थैलों से 16 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ सिरसा सदर थाना में अभियोग दर्ज किया गया है। इसके अलावा सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान रानियां क्षेत्र के आकाशदीप को 32 बोर के एक अवैध पिस्त...
सिरसा: पुलिस ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया, चूरापोस्त और अफीम बरामद

सिरसा: पुलिस ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया, चूरापोस्त और अफीम बरामद

अपराध
सिरसा, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। स्थानीय पुलिस ने सिरसा जिले से तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चूरापोस्त और अफीम बरामद की है। पकड़े गए तस्करों की पहचान डबवाली निवासी रोमी सिंह, सिरसा निवासी अजय कुमार और फतेहाबाद निवासी विक्रम के रूप में हुई है। सीआईए प्रभारी डबवाली राजपाल ने शनिवार को बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव सकताखेड़ा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान भारतमाला पुल के नीचे एक युवक प्लास्टिक का थैला लेकर खड़ा था जो कि पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश करने लगा।   पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर लिया और उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से नौ किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में तस्कर की पहचान रोमी सिंह के रूप में हुई। एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने अजय कुमार को 252 ग्राम अफीम सहित सिरसा शहर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल पुलि...