Tuesday, November 3खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: चांद मोहम्मद उर्फ बादशाह

अमेठी पुलिस ने 33 मुकदमों वाले चोर व साथी को गिरफ्तार किया

अमेठी पुलिस ने 33 मुकदमों वाले चोर व साथी को गिरफ्तार किया

अपराध
अमेठी, 03 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत चल रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के दौरान पुलिस ने एक मुठभेड़ में दो शातिर अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा मोटरसाइकिल गिरने से पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार आरोपियों में वकील उर्फ सेनापति निवासी इटौंजा, थाना कुमारगंज, अयोध्या पर चार जिलों में चोरी, लूट, एनडीपीएस और गैंगस्टर एक्ट समेत 33 मुकदमे दर्ज हैं। उसके साथी चांद मोहम्मद उर्फ बादशाह पर आठ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने बताया कि मंगलवार की सुबह तड़के ही अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराधियों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन चक्रव्यूह चलाया जा रहा था। क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र और शिवरतनगंज पुलिस के साथ कुकहा रामपुर मोड़ पर चेकिंग कर रहे ...