भारतीय खेल प्राधिकरण ने 323 असिस्टेंट कोच पदों हेतु आवेदन आमंत्रित किए
नई दिल्ली, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने 26 खेल विधाओं में 323 असिस्टेंट कोच पदों पर भर्ती के लिए पात्र भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। खेल प्राधिकरण, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्था है, जो सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट, 1860 के तहत पंजीकृत है।
चयनित असिस्टेंट कोचों की तैनाती देशभर में स्थित साई के क्षेत्रीय केंद्रों, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों या प्रशिक्षण केंद्रों में की जाएगी। इन पदों के लिए वेतनमान लेवल-6 के तहत ₹35,400 से ₹1,12,400 तक होगा (पूर्व में पे बैंड-II ₹9,300–34,800 + ग्रेड पे ₹4,200)।
इन खेलों में होगी भर्ती
असिस्टेंट कोच पदों के लिए जिन खेलों में रिक्तियां निकाली गई हैं, उनमें एथलेटिक्स (28), तीरंदाजी (12), बैडमिंटन (16), बास्केटबॉल (12), बॉक्सिंग (19), कैनोइंग (7), साइक्लिंग (12), फेंसिंग (11), हॉकी (13),...
