Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: गुवाहाटी

असम में 3.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया

असम में 3.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया

राष्ट्रीय
गुवाहाटी, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। असम के उदालगुड़ी जिले में सोमवार की देर शाम को मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये। जानकारी के अनुसार, भूकंप का झटका 05 बजकर 40 मिनट 55 सेकेंड पर आया और इसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.4 दर्ज की गई। इस भूकंप के कारण किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। जैसे ही भूकंप का झटका महसूस हुआ, लोग अपने घरों से बाहर निकल आए, जिससे बीच में दहशत फैल गई। भारतीय सिस्मोलॉजी केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र उदालगुड़ी जिले में 5 किलोमीटर जमीन में नीचे स्थित था। भूकंप का एपीक सेंटर 26.80 उत्तरी अक्षांश तथा 92.07 पूर्वी देशांतर पर था।...
स्पाइसजेट की नई दैनिक उड़ानें 10 फरवरी से इंफाल के लिए शुरू

स्पाइसजेट की नई दैनिक उड़ानें 10 फरवरी से इंफाल के लिए शुरू

आर्थिक
नई दिल्ली, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। स्पाइसजेट 10 फरवरी से मणिपुर की राजधानी इंफाल के लिए अपनी दैनिक उड़ानों का शुभारंभ करेगी। कंपनी कोलकाता, गुवाहाटी और मुंबई से बोइंग 737 विमान के माध्यम से नियमित उड़ानें संचालित करेगी। स्पाइसजेट के मुख्य कारोबार अधिकारी देबोजो महर्षि ने कहा कि ये नई उड़ानें पूर्वोत्तर राज्य में यात्रा को अत्यधिक सरल बनाएंगी। कोलकाता और गुवाहाटी से यात्रा करने वाले यात्री सीधे उड़ानों का लाभ उठा सकेंगे, जबकि मुंबई से आने वाले यात्रियों को कोलकाता में थोड़े समय के ठहराव के साथ बिना विमान बदले यात्रा करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि इंफाल के लिए पहली उड़ान एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि कंपनी पूर्वोत्तर में अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है। इस क्षेत्र में बेहतर हवाई संपर्क को हमेशा से उनकी प्राथमिकता माना गया है, और ये नई सेवाएं प्रमुख महानगरों के यात्रिय...
ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

अपराध
गुवाहाटी, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। गुवाहाटी की वशिष्ठ पुलिस ने ड्रग्स की तस्करी मामले में शामिल एक शातिर ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के लालमाटी इलाके में चलाए गए अभियान के दौरान ड्रग्स समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान नूर जमाल शेख के रूप में की गई है। जो धुबरी जिले का रहने वाला बताया गया है। गिरफ्तार आरोपित के पास से 11 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया है जिससे एक साबुनदानी में छुपा कर रखा गया था। हेरोइन के अलावा पुलिस ने उसके पास से मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस धारा के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार ड्रग्स तस्कर से सघन पूछताछ कर रही है।...
देश को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रधानमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

देश को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रधानमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा में देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शनिवार को रवाना किया। यह ट्रेन कोलकाता (हावड़ा) से गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलेगी और 958 किलोमीटर की दूरी महज 14 घंटे में तय करेगी, जबकि वर्तमान में यह यात्रा लगभग 17 घंटे में पूरी होती है। लोकार्पण के दौरान प्रधानमंत्री ने ट्रेन में मौजूद बच्चों और छात्रों से बातचीत की। छात्रों ने कविताएं सुनाईं और अपने अनुभव साझा किए, वहीं प्रधानमंत्री ने उन्हें ऑटोग्राफ दिए और अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने ट्रेन के चालक और स्टाफ से भी संवाद किया। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान भारी भीड़ स्टेशन पर उमड़ी। कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री को देवी की प्रतिमा भेंट की। रेलवे ...