टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन टी20 मैचों की घरेलू सीरीज खेलेगा पाकिस्तान
लाहौर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ खेली जाएगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बुधवार को इसकी घोषणा की। यह सीरीज़ 29 जनवरी से फरवरी की शुरुआत तक लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित होगी।
ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम 28 जनवरी, बुधवार को लाहौर पहुंचेगी। यह सीरीज़ दोनों टीमों के लिए आगामी टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज़ से बेहद अहम मानी जा रही है।
पीसीबी के मुख्य परिचालन अधिकारी सुमैर अहमद सैयद ने कहा, “यह दौरा पाकिस्तान क्रिकेट प्रशंसकों के लिए साल की शानदार शुरुआत है। मैं फैंस से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचकर दोनों टीमों का समर्थन करें, क्योंकि ये टीमें टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं।”
यह मार्च–अप्रैल 2022 के बाद से ऑस्ट्रेलि...
