डीयू के कॉलेजों में पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत
नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों के बीच 12वें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का आगाज सोमवार को शानदार मुकाबलों के साथ हुआ। मेजबान श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) और इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस (आईजीआई) ने प्रभावशाली जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का उद्घाटन दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन ऑफ कॉलेजेस प्रो. बालाराम पाणि ने किया।
पहले मुकाबले में श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) ने श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज को एकतरफा अंदाज में 8-0 से हराया। टीम की ओर से हरषु ने हैट्रिक लगाई, जबकि आशु ने दो गोल किए। नंद किशोर, प्रवीण और प्रत्यूष ने भी एक-एक गोल दागकर जीत पक्की की। शानदार प्रदर्शन के लिए हरषु को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
दूसरे मैच में आईजीआई ने हंसराज कॉलेज को 7-1 से पराजित किया। पुलकित ने चार गोल कर मैच पर अपनी छाप छो...
