Tuesday, October 27खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: क्विज़

मप्रः किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज़ के 165 विजेता किसानों का लॉटरी द्वारा चयन

मप्रः किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज़ के 165 विजेता किसानों का लॉटरी द्वारा चयन

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 28 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश में किसानों के कल्याण, स्वाभिमान और समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग के अंतर्गत वीर भारत न्यास और किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग की संयुक्त पहल पर आयोजित ‘किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व’ राज्य स्तरीय इनामी क्विज़ प्रतियोगिता के 165 विजेता किसानों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया गया। मंगलवार को चयन समिति द्वारा लॉटरी निकाली गई और प्रदेश के 55 जिलों से प्रत्येक जिला के प्रथम, द्वितीय और तृतीय क्रमांक के किसान विजेताओं को निर्धारित किया गया। सभी विजेताओं को मध्य प्रदेश की स्थापना दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा। राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रथम पुरस्कार के रूप में ट्रैक्टर, द्वितीय पुरस्कार के रूप में बुलेट मोटरसाइकिल तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में ई‑स्कूटर प्रदान करेंगे। भोपाल में प्रथम, द्वितीय और ...