राजीव युवा उत्थान प्राक्चयन परीक्षा के मेरिट सूची अनुसार दस्तावेज सत्यापन की जानकारी
जगदलपुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिभावान अभ्यर्थी जो नई दिल्ली स्थित विभाग द्वारा सूचीबद्ध कोचिंग संस्थाओं से वर्ष 2025-26 में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने हेतु इच्छुक हैं, उनसे ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। जिसकी प्राक्चयन परीक्षा 28 दिसंबर 2025 को आयोजित कर मेरिट सूची विभागीय वेबसाईट में अपलोड की गई है। मेरिट सूची के आधार पर दस्तावेज सत्यापन हेतु वर्गवार अभ्यर्थियों की सूची एवं कार्यक्रम विवरण विभागीय वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in पर अवलोकन किया जा सकता है।
दस्तावेज सत्यापन हेतु संबंधित अभ्यर्थी योजना नियम की कंडिका-1 के अनुसार प्राक्चयन परीक्षा का प्रवेश पत्र, कक्षा 10 वी की अंकसूची, स्नातक की अंकसूची, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी निवास प्रम...

