संयुक्त राष्ट्र की सबसे ऊंची स्थायी चौकी की कमान नेपाल की महिला सैनिकों को सौंपा गया
काठमांडू, 28 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। नेपाल की 13 महिला शांति सैनिकों की टीम ने माउंट हर्मोन पर स्थित हर्मोन चौकी की जिम्मेदारी संभाल ली है। यह तैनाती दुनिया में संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित सबसे ऊंची स्थायी चौकी पर पहली बार पूरी तरह महिला कर्मियों की नियुक्ति को दर्शाती है।
यह समूह संयुक्त राष्ट्र डिसएंगेजमेंट ऑब्जर्वर फोर्स (यूएनडीओएफ) के अधीन कार्य करता है और अक्टूबर 2026 की शुरुआत में औपचारिक रूप से अपनी ड्यूटी शुरू की। गोलान हाइट्स क्षेत्र में स्थित यह चौकी समुद्र तल से 2,814 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है, जहाँ पर शांति सैनिकों को लगातार निगरानी, घटनाओं की पहचान व पुष्टि, रिपोर्ट तैयार करना तथा गश्त दलों को सहायता प्रदान करना होता है।
टीम की कमांडर कैप्टन संगीता श्रेष्ठ ने कहा, “यह तैनाती महिला शांति सैनिकों की क्षमताओं को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। कठिन मौसम और भू‑भौ...
