Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: कृषि विकास

एपेडा का शुभारंभ छत्तीसगढ़ की कृषि अर्थव्यवस्था को वैश्विक मंच से जोड़ने वाला ऐतिहासिक कदम: मुख्यमंत्री

एपेडा का शुभारंभ छत्तीसगढ़ की कृषि अर्थव्यवस्था को वैश्विक मंच से जोड़ने वाला ऐतिहासिक कदम: मुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि रायपुर में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपेडा) का क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ छत्तीसगढ़ की कृषि अर्थव्यवस्था को वैश्विक मंच से जोड़ने वाला एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि यह पहल प्रदेश के किसानों, एफपीओ और निर्यातकों को सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़कर राज्य की कृषि को नई ऊंचाई देने का काम करेगी। सीएम साय ने एक बयान में उल्लेख किया कि इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट के अंतर्गत शुरू हुई यह पहल छत्तीसगढ़ को उच्च-मूल्य कृषि निर्यात के मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करेगी। जीआई टैग प्राप्त विशिष्ट चावल की किस्मों जैसे जीराफूल और नागरी दुबराज, राज्य के अन्य कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद अब वैश्विक बाजारों में एक नई पहचान हासिल करेंगे। इससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा और कृषि आ...