Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: कारतूस]

नाबालिग के साथ देशी कट्टा और कारतूस की बरामदगी, पुलिस जांच में जुटी

नाबालिग के साथ देशी कट्टा और कारतूस की बरामदगी, पुलिस जांच में जुटी

अपराध
सिलीगुड़ी, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के गुरुदयाल जोत इलाके में पुलिस ने एक नाबालिग को देशी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बिहार के कटिहार जिले का निवासी सुषांत पासवान अपने एक रिश्तेदार के घर आया था। इलाके में देशी कट्टा लेकर घूम रहा था। बताया जा रहा है कि बाद में सुषांत ने हथियार अपने एक नाबालिग रिश्तेदार को सौंप दिया। इसकी सूचना मिलते ही खोरीबाड़ी थाने की पुलिस शनिवार देर रात मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही सुषांत पासवान फरार हो गया। बाद में नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने नाबालिग की हिरासत से देशी कट्टा और कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इलाके में डर फैलाने या वर्चस्व कायम करने के इरादे से हथियार लाया गया था। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। गिरफ्तार नाबालिग को रविवार को दार्ज...
मुरैनाः आसन नदी किनारे अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

मुरैनाः आसन नदी किनारे अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश, राज्य
मुरैना, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में माता बसैया थाना पुलिस ने शनिवार को छापामार कार्रवाई करते हुए नाका गांव में आसन नदी के तट पर अवैध तरीके से शराब बना रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से बड़ी मात्रा में अवैध शराब और नकली शराब बनाने की सामग्री बरामद की है। माता बसैया थाना प्रभारी अरुण कुशवाह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। आसन नदी किनारे बीहड़ के सुनसान क्षेत्र में झोपड़ी बनाकर अवैध शराब बनाने का कारोबार चल रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी और सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 600 लीटर ओपी स्प्रिट, एक हजार लीटर तैयार देशी शराब जब्त की है। बड़ी मात्रा में शराब बनाने का सामान के साथ ही एक 12 बोर की बंदूक और चार जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गिर...