धमतरी जिले में 35 प्रतिशत अपराधों में कमी आई, उत्कृष्ट कार्य करने वाले थानों को पुरस्कृत किया
धमतरी, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। पुलिस लाइन धमतरी के सभा कक्ष में सोमवार को एसपी सूरज सिंह परिहार ने जिले में वर्ष 2025 के अपराधों के बारे में वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले थानों को पुरस्कृत किया गया।
एसपी सूरज सिंह परिहार ने जानकारी दी कि वर्ष 2024 में कुल 2370 अपराध प्रकरण दर्ज किए गए थे, जो वर्ष 2025 में घटकर 1529 रह गए। इस प्रकार 2024 की तुलना में कुल 35.50 प्रतिशत की कमी आई है। लूट, नकबजनी और चोरी के मामलों में भी 50 प्रतिशत कमी देखने को मिली। वर्ष 2025 के दौरान ऑपरेशन निश्चय के तहत सूखे नशे के मामलों में सख्त कार्रवाई की गई है, जिसमें 10 प्रकरणों में 22 आरोपितों को गिरफ्तार कर 28.58 ग्राम हेरोइन जप्त की गई।
वर्ष 2026 में सूखा नशा और अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाने की दिशा में भी ...
