Sunday, March 8खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: करंट

मप्र के शहडोल जिले में बाघों की मौत, करंट लगने का शक

मप्र के शहडोल जिले में बाघों की मौत, करंट लगने का शक

राष्ट्रीय
शहडोल, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत मसिरा सर्किल में बीते 24 घंटों में दो बाघों (एक नर और एक मादा) के शव मिले हैं। जानकारी लगते ही वन विभाग ने क्षेत्र में घेराबंदी की और डॉग स्क्वाड के साथ जांच प्रारंभ की है। प्रारंभिक जांच के परिणामों के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत करंट लगने के कारण हुई हो सकती है। वन विभाग के मुताबिक, रविवार की रात को जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र से करपा बीच सर्किल मसिरा के आरएफ 382 क्षेत्र में एक बाघ का शव मिलने की सूचना मिली। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच करने लगे और सोमवार की सुबह उसी क्षेत्र में एक बाघिन का शव भी बरामद किया गया। दोनों शव एक-दूसरे के नजदीक पाए जाने से यह पुष्टि होती है कि उनकी मौत एक ही घटना में हुई है। विभाग ने कहा कि प्रारंभिक जांच और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर म...
राजगढ़ः करंट से नाबालिग बालिका और सड़क हादसे में युवक की मौत

राजगढ़ः करंट से नाबालिग बालिका और सड़क हादसे में युवक की मौत

मध्य प्रदेश, राज्य
राजगढ़, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मगराना में एक 16 वर्षीय बालिका की करंट लगने से मौत हो गई। उसी दिन, लीमाचौहान थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की भी जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गावं मगराना निवासी शिवानी पुत्री मुकेश प्रजापति रविवार रात घर की सफाई कर रही थी, तभी वह बिजली के तारों की चपेट में आ गई। गंभीर अवस्था में परिजन उसे सिविल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर, लीमाचौहान थाना की पुलिस के अनुसार, दयाखेड़ी रोड़ पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे 35 वर्षीय फूलसिंह पुत्र गोकुलसिंह भिलाला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।...