Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

राजगढ़ः करंट से नाबालिग बालिका और सड़क हादसे में युवक की मौत

राजगढ़, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मगराना में एक 16 वर्षीय बालिका की करंट लगने से मौत हो गई। उसी दिन, लीमाचौहान थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की भी जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गावं मगराना निवासी शिवानी पुत्री मुकेश प्रजापति रविवार रात घर की सफाई कर रही थी, तभी वह बिजली के तारों की चपेट में आ गई। गंभीर अवस्था में परिजन उसे सिविल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर, लीमाचौहान थाना की पुलिस के अनुसार, दयाखेड़ी रोड़ पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे 35 वर्षीय फूलसिंह पुत्र गोकुलसिंह भिलाला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *