Monday, October 26खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: एपीडा

भारत का पारंपरिक ताड़ का 1.755 मीट्रिक टन गुड़ पाउडर बुल्गारिया के बाजार में पहुंचा

भारत का पारंपरिक ताड़ का 1.755 मीट्रिक टन गुड़ पाउडर बुल्गारिया के बाजार में पहुंचा

आर्थिक
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। भारत का पारंपरिक ताड़ से बना 1.755 मीट्रिक टन गुड़ पाउडर तमिलनाडु के इरोड जिले से बुल्गारिया के बाजार में पहुँच चुका है। कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने इस पहली सर्टिफाइड ऑर्गेनिक ताड़ के गुड़ पाउडर की निर्यात में सहायता की है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी बयान में बताया कि 15 अक्टूबर को इरोड के गोज़िकेत्टीपालयम से बुल्गारिया के वर्ना के लिए 1.755 मीट्रिक टन एनपीओपी और यूरोपीय संघ द्वारा प्रमाणित ऑर्गेनिक ताड़ गुड़ पाउडर का पहला शिपमेंट एपीडा के अध्यक्ष अभिषेक देव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कदम भारत के ताड़ के पेड़ से बने पारंपरिक उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेश करने और देश के ऑर्गेनिक निर्यात पोर्टफोलियो में विविधता लाने का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मंत्रालय के अनुसार, य...
एपीडा ने छत्तीसगढ़ से कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्रीय कार्यालय खोला

एपीडा ने छत्तीसगढ़ से कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्रीय कार्यालय खोला

आर्थिक
नई दिल्ली, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने छत्तीसगढ़ को कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य निर्यात का एक प्रमुख केंद्र बनाने के उद्देश्य से रायपुर में एक क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना की है। एपीडा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कृषि निर्यात की अनेक संभावनाएं हैं। राज्य से प्रीमियम गैर-बासमती चावल और जीराफूल तथा नागरी दुबराज चावल जैसे भौगोलिक संकेतक (जीआई) निशान वाले उत्पादों के निर्यात की संभावना बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ में अमरूद, केला, ड्रैगन फ्रूट, कटहल, शरीफा, टमाटर और खीरे जैसे फल और सब्जियों का उत्पादन हो रहा है। इसके साथ ही महुआ, इमली, जड़ी-बूटियाँ और औषधीय पौधों की भरपूर उपलब्धता भी है, जो वैश्विक बाजारों में राज्य की उपस्थिति को मजबूत करती है। एपीडा के अनुसार, यह नया कार्यालय किसानों, उत्पादक समूहों, सहकारी संस्थाओं और निर्यातकों को निर्य...