भोपाल संभागायुक्त ने झुग्गी मुक्ती के लिए त्वरित कार्य की माँग की
भोपाल, 03 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)।
भोपाल संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने आज सुबह संभागालय में नगर निगम के अधिकारियों के साथ एक बैठक बुलाकर राजधानी को झुग्गी मुक्त बनाने के लिए त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शहर के निवासियों को स्वच्छ वातावरण और सुविधायुक्त प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उपयुक्त घर दिलवाने की जिम्मेदारी अधिकारीगण पर है।
बैठक में आयुक्त नगर निगम रामप्रकाश अहिरवार, संयुक्त आयुक्त राजस्व डॉ. विनोद यादव, अपर आयुक्त नगर निगम आशीष वशिष्ठ, सीईओ बीडीए श्यामवीर सिंह और अपर कलेक्टर पी.सी शाक्य सहित अन्य प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दानापानी सब्जी फार्म, राजीव नगर और अर्जुन नगर में 7,560 ई.डब्ल्यू.एस. आवास बनाने की योजना पर चर्चा हुई, जिसके तहत झुग्गीवासियों को पहले आवास निर्माण के बाद विस्थापित किया जाएगा।
साथ ही, भुजाल के सभ...
