Thursday, October 29खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: एनआईआई

स्टॉक मार्केट में पारस हेल्थकेयर की मामूली बढ़त के साथ एंट्री, फायदे में आईपीओ निवेशक

स्टॉक मार्केट में पारस हेल्थकेयर की मामूली बढ़त के साथ एंट्री, फायदे में आईपीओ निवेशक

आर्थिक
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर भारत, बिहार और झारखंड में “पारस हेल्थ” ब्रांड के तहत अस्पताल संचालित करने वाली दिग्गज कंपनी पारस हेल्थकेयर लिमिटेड के शेयरों ने बुधवार को स्टॉक मार्केट में मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 693 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई और एनएसई दोनों प्रमुख एक्सचेंजों पर इसकी लिस्टिंग 3.90 प्रतिशत के मामूली प्रीमियम के साथ 720 रुपये के स्तर पर हुई। लिस्टिंग के बाद बाजार मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण यह शेयर लुढ़क कर 706 रुपये के स्तर तक आ गया। हालांकि थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस शेयर की चाल में तेजी आ गई। खरीदारी के सपोर्ट से यह शेयर उछल कर 748.85 रुपये के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद एक बार फिर मुनाफा वसूली शुरू हो गई, जिसकी वजह से यह शेयर ऊपरी स्तर से लुढ़क गया। बाजार में लगातार जार...