Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: एडमिरल त्रिपाठी

नौसेना प्रमुख ने पूर्वी बेड़े की ऑपरेशनल तैयारियों का समुद्र में जाकर निरीक्षण किया

नौसेना प्रमुख ने पूर्वी बेड़े की ऑपरेशनल तैयारियों का समुद्र में जाकर निरीक्षण किया

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने पूर्वी कमान में ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा समुद्र में जाकर की। उन्होंने खतरों वाले माहौल में किए गए कई उन्नत परिचालन अभ्यास देखने के बाद इस तरह की तैयारियों और व्यावसायिकता को भारत के राष्ट्रीय समुद्री हितों की सुरक्षा के लिए जरूरी बताया। उन्हें प्लेटफॉर्म्स और ऑपरेशनल तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया गया, जिसमें पूर्वी बेड़े की समुद्री ऑपरेशन्स के पूरे स्पेक्ट्रम में असरदार तरीके से काम करने की क्षमता पर जोर दिया गया। नौसेना प्रमुख ने बेड़े का युद्धाभ्यास, हथियार फायरिंग और उड़ान संचालन देखने के बाद नौसैनिकों को संबोधित करते हुए लगातार उच्च परिचालन गति बनाए रखने के लिए पूर्वी नौसेना कमान को सराहा। उन्होंने लड़ाई के लिए तैयार प्लेटफॉर्म्स को बनाए रखने, ऑर्डनेंस डिलीवरी में सटीकता...