दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति फिर से बिगड़ी, एक्यूआई 315 पर पहुंचा
नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। पिछले कुछ दिनों में बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर में धुंध कम होने के बाद, अब धुंध की मोटी परत लौट आई है जिससे प्रदूषण फिर से बढ़ गया है। शनिवार को यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 315 दर्ज किया गया, जो कि ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण ब्यूरो (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई 315, नोएडा 324, ग्रेटर नोएडा 328, गाजियाबाद 313 और गुरुग्राम 300 पर आ गया है, जो बेहद खराब स्थिति को इंगित करता है।
दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में आज 03 बजे तक वजीरपुर का एक्यूआई 365, आनंद बिहार 351, सिरीफोर्ट 356, आईटीओ 313, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम 347 और चांदनी चौक 305 दर्ज किया गया है, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में शामिल हैं। इसके अलावा, बुरारी क्रॉसिंग का एक्यूआई 296, आईआईटी दिल्ली 283, नजफगढ़ 274, और आईजीआई हवाई अड्डा 267 पर है, ज...

