Tuesday, November 3खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: ई-ऊर्जा भवन

मप्रः ऊर्जा मंत्री तोमर आज करेंगे नवीन ई-ऊर्जा भवन का भूमिपूजन

मप्रः ऊर्जा मंत्री तोमर आज करेंगे नवीन ई-ऊर्जा भवन का भूमिपूजन

मध्य प्रदेश, राज्य
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के गोविंदपुरा स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय के विस्तार के उद्देश्य से नया कार्यालय भवन ‘ई-ऊर्जा भवन’ का भूमिपूजन आज मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे गोविंदपुरा स्थित बिजली नगर कॉलोनी (आस्था परिसर) में ऊर्जा मंत्री प्रद्यमिन सिंह तोमर द्वारा किया जाएगा। संपूर्ण परियोजना का अनुमानित लागत 8 करोड़ 35 लाख रुपये है। लगभग 3,696 वर्ग मीटर के कुल निर्मित क्षेत्र में यह भवन ग्राउंड फ्लोर सहित चार मंजिलों का होगा। भवन में अधिकारियों के लिए आधुनिक केबिन, कॉन्फ्रेंस हॉल, वर्कस्टेशन, रिकॉर्ड रूम, क्रेच रूम, ट्रेनिंग रूम और हार्डवेयर स्टोरेज जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। दो लिफ्टों का प्रावधान किया गया है। ध्वनि नियंत्रण हेतु एकॉस्टिक पैनलिंग और फॉल्स सीलिंग, तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से फायर फाइटिंग एवं फायर अलार्म सिस्टम की व्यवस्था भी मौजूद ...