इज़राइल में डबल लिफाफे वाले मतों की गिनती शुरू, लिकुड को चमत्कार की उम्मीद
यरुशलम, 29 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। देश के नेसेट के चुनाव के परिणामों ने बेंजामिन नेतन्याहू की तेज़ आशाओं को धूमिल कर दिया है, हालांकि उनकी लिकुड पार्टी सबसे बड़ा दल बन कर उभरी है। पार्टी का मानना है कि डबल लिफाफे वाले मतों से उसे एकतरफा लाभ मिल सकता है। आज सुबह आधिकारिक तौर पर बताया गया कि डबल लिफाफे वाले मतों की गिनती आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है।
टाइम्स ऑफ इज़राइल की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय चुनाव आयोग ने घोषणा की कि गिनती अब शुरू हो गई है। इन डबल लिफाफों में मुख्यतः आईडीएफ के सैनिक, कैदी, चिकित्सक, स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे सामान्य नागरिक और विदेशों में तैनात इज़राइली प्रतिनिधि शामिल हैं। आयोग ने यह भी बताया कि सामान्य मतों की गिनती अभी पूरी नहीं हुई है। कुल 12,018 मतदान केंद्रों में से 11,712 केंद्रों के परिणाम प्रोसेस किए जा चुके हैं, जिनमें 5,126,759 मतदाताओं के वोट शामिल है...
