Thursday, October 29खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम

बस्तर ओलंपिक 2026 के जन‑जागरूकता अभियान ने इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में जुटे

बस्तर ओलंपिक 2026 के जन‑जागरूकता अभियान ने इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में जुटे

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 28 अक्टूबर (हि.स.) — खेल से बढ़ेगा बस्तर का भविष्य और नया बस्तर, नया संकल्प, खेल के संग के जोशीले संदेश के साथ बुधवार का जगदलपुर का ऐतिहासिक इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में खेल भावना और असीम उत्साह का दृश्य सामने आया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जिला प्रशासन बस्तर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस एक दिवसीय जन‑जागरूकता अभियान में स्थानीय युवाओं, जन‑प्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों और खेल प्रेमियों ने हिस्सा लिया। सुबह 7 बजे से शुरू हुए इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य बस्तर ओलंपिक 2026 में जिले और ब्लॉकस्तर से शत‑प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करना तथा अधिक से अधिक प्रतिभाओं को मंच तक पहुँचाना रहा। स्टेडियम में आयोजित अभियान के दौरान मैदान पर वह उत्साह चरम पर पहुँच गया, जब विभिन्न खेलों के जीवंत प्रदर्शन के बीच जन‑प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें रस्साकश...