Saturday, October 17खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: आर्थिक सशक्तिकरण

बिहन मिशन से सशक्त हो रहे ग्रामीण महिलाएं, विभिन्न उत्पादों का निर्माण

बिहन मिशन से सशक्त हो रहे ग्रामीण महिलाएं, विभिन्न उत्पादों का निर्माण

छत्तीसगढ़, राज्य
रायगढ़, 14 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ने प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कदम उठाए हैं। इस मिशन के तहत अब तक 12,000 से अधिक ग्रामीण महिलाओं ने विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लिया है और अपने हुनर को पहचानते हुए छोटे‑मोटे उद्योग स्थापित किए हैं। रायगढ़ जिले के बिहान प्रशिक्षण केंद्र में सिलाई‑कढ़ाई, बुनाई, जूता निर्माण, जैविक जूस एवं अचार उत्पादन, और डेयरी प्रबंधन जैसे कोर्स चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सों को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद महिलाओं को आजीविका के अवसर विकसित करने हेतु प्रारंभिक पूंजी, बाजार लिंक और तकनीकी सहायता प्रदान की जाती है। केंद्र के प्रबंधक ने बताया कि वर्तमान में 10 प्रशिक्षण केंद्र राज्य भर में कार्यरत हैं और इन केंद्रों में कुल 3,500 सक्रिय महिलाएँ प्रतिदिन प्रशिक्षण ले...
महतारी वंदन योजना: सास-बहू के रिश्ते में आया नया सशक्तिकरण

महतारी वंदन योजना: सास-बहू के रिश्ते में आया नया सशक्तिकरण

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए प्रारंभ की गई महतारी वंदन योजना ने प्रदेश की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का नया अध्याय जोड़ा है। शासन की स्पष्ट मंशा और संवेदनशील दृष्टिकोण के अनुरूप प्रतिमाह सीधे बैंक खातों में प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का संबल दिया है, जो केवल आर्थिक सहयोग तक सीमित न रहकर महिलाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा और स्वावलंबन की भावना को सुदृढ़ कर रही है। इसका प्रत्यक्ष प्रभाव आज ज़मीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है, जहाँ महिलाएं सशक्त बनकर परिवार और समाज में अपनी भूमिका को मजबूती से निभा रही हैं। कोरबा जिले के रामपुर क्षेत्र में निवासरत बहुरा कौशिक एवं उनकी बहू सविता कौशिक, जो गृहिणी ...