Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: आदिवासी विकास

विकास के साथ युवाओं के लिए खुलेंगे स्वरोजगार के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय

विकास के साथ युवाओं के लिए खुलेंगे स्वरोजगार के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सोमवार को बालोद जिले के नगर पंचायत मुख्यालय गुण्डरदेही में 233 करोड़ रुपये की लागत से 103 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इनमें 163.88 करोड़ रुपये के 61 कार्यों का भूमिपूजन तथा 69.82 करोड़ रुपये के 42 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने गुण्डरदेही में एक सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन के लिए एक करोड़ रुपये और प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों हेतु एक करोड़ रुपये की घोषणा की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज जिन विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है, वे केवल इमारतें नहीं हैं, बल्कि अवसरों के नए द्वार खोलते हैं। उन्होंने बताया कि ₹1 करोड़ की लागत से बनने वाले व्यावसायिक परिसर से युवाओं को स्वरोजगार एवं व्यापार के नए अवसर प्राप्त होंगे। सड़क, पुल एवं अधोसंरचना के निर्माण से आवागमन सुगम होगा और आर...
तातापानी महोत्सव : मुख्यमंत्री साय करेंगे 654 करोड़ 42 लाख रुपये के 210 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

तातापानी महोत्सव : मुख्यमंत्री साय करेंगे 654 करोड़ 42 लाख रुपये के 210 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मकर संक्रांति के पर्व पर 14 जनवरी को आयोजित होने वाले तातापानी महोत्सव में बलरामपुर जिले को विकास की बड़ी सौगात देंगे। इस अवसर पर वह मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए जिले में 654 करोड़ 42 लाख रुपये से अधिक की लागत वाले कुल 210 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। यह कार्यक्रम जिले के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री द्वारा 330 करोड़ 96 लाख 21 हजार रुपये की लागत से पूर्ण हुए 140 विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा, जबकि 330 करोड़ 46 लाख 72 हजार रुपये की लागत से संबंधित 70 नए विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया जाएगा। इन योजनाओं के माध्यम से सड़क, पुल, पेयजल, ऊर्जा, नगरीय एवं ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत किया जाएगा, जिससे आम नागरिकों को ...