Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: आतंकवादी संगठन

इजराइल ने हिजबुल्लाह के आतंकवादी अली दाऊद अमिच को मार गिराया

इजराइल ने हिजबुल्लाह के आतंकवादी अली दाऊद अमिच को मार गिराया

अंतरराष्ट्रीय
तेल अवीव, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। इजराइली सुरक्षा बलों (आईडीएफ) ने हिजबुल्लाह के आतंकवादी अली दाऊद अमिच को मार गिराने का दावा किया है। आईडीएफ ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि अमिच रविवार को उसके हमले में मारा गया। आईडीएफ की एक्स पोस्ट के अनुसार, हिजबुल्लाह के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट का डिवीजन हेड अली दाऊद अमिच दक्षिणी लेबनान के अल-द्वेयर इलाके में समूह के आतंकी ढांचे को फिर से खड़ा करने की कोशिश में लगा हुआ था। वह आईडीएफ के जवानों के खिलाफ आतंकी हमलों में भी शामिल था। वह इजराइल और लेबनान के बीच हुए समझौते का उल्लंघन भी कर रहा था। आईडीएफ के अनुसार, रविवार को हमलाकर अमिच को मौत के घाट उतार दिया गया। उल्लेखनीय है कि हिजबुल्लाह लेबनान स्थित शिया मुस्लिम राजनीतिक दल और शक्तिशाली सशस्त्र संगठन है जिसकी स्थापना 1980 के दशक में लेबानी घर युद्ध के दौरान हुई थी। इसे ईरान से भारी ...
बीएलए मजीद ब्रिगेड के फिदाई फजल बलोच का बलोचिस्तान की आजादी की लड़ाई में शामिल होने का आह्वान

बीएलए मजीद ब्रिगेड के फिदाई फजल बलोच का बलोचिस्तान की आजादी की लड़ाई में शामिल होने का आह्वान

अंतरराष्ट्रीय
क्वेटा, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। बलोचिस्तान की आज़ादी की लड़ाई में शामिल बलोच लिबरेशन आर्मी ने अपने आधिकारिक चैनल पर फजल बलोच का एक वीडियो संदेश जारी किया है। यह वीडियो संदेश बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के ऑपरेशन हीरो के दूसरे चरण की शुरुआत पर आया है। फजल, बीएलए मजीद ब्रिगेड के एक वरिष्ठ फिदाई (आत्मघाती) हैं। उन्होंने बलोचिस्तान के लोगों से इस लड़ाई में शामिल होने का आह्वान किया है। द बलोचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो में फजल बलोच को एक वाहन में बैठे देखा जा सकता है। यह वही वाहन है, जिसके माध्यम से उन्होंने ग्वादर के तहसील पसनी में एक लक्ष्य को निशाना बनाकर ऑपरेशन हीरो को अंजाम दिया था। वीडियो संदेश में उन्होंने बलोचों को बधाई दी और कहा कि सबसे पहले मजीद ब्रिगेड जिंदाबाद। माशा अल्लाह, हमारे युवा बुद्धिमान हैं। मैं बड़ों को एक संदेश देना चाहता हूं। उन्होंने वीडियो संदेश में क...
अमेरिका ने लेबनान, मिस्र और जॉर्डन में मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़े संगठनों को आतंकी घोषित किया

अमेरिका ने लेबनान, मिस्र और जॉर्डन में मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़े संगठनों को आतंकी घोषित किया

अंतरराष्ट्रीय
वॉशिंगटन, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए लेबनान, मिस्र और जॉर्डन में मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़े तीन संगठनों को आतंकवादी संगठन घोषित किया है। यह कदम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जारी कार्यकारी आदेश के तहत शुरुआती कार्रवाई के रूप में उठाया गया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक बयान में कहा कि यह निर्णय उन मुस्लिम ब्रदरहुड इकाइयों की गतिविधियों और क्षमताओं को समाप्त करने की दिशा में पहला कदम है, जो अमेरिका के लिए खतरा मानी जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन इस दिशा में आगे भी सख्त कदम उठाता रहेगा। निर्णय के तहत अमेरिकी विदेश विभाग ने लेबनानी मुस्लिम ब्रदरहुड को ‘विदेशी आतंकवादी संगठन’ और ‘विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी’ (एसडीजीटी) की श्रेणी में रखा है। इसके साथ ही संगठन के प्रमुख मोहम्मद फवजी तक़्कोश को भी एसडीजीटी घोषित...