Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

बीएलए मजीद ब्रिगेड के फिदाई फजल बलोच का बलोचिस्तान की आजादी की लड़ाई में शामिल होने का आह्वान

क्वेटा, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। बलोचिस्तान की आज़ादी की लड़ाई में शामिल बलोच लिबरेशन आर्मी ने अपने आधिकारिक चैनल पर फजल बलोच का एक वीडियो संदेश जारी किया है। यह वीडियो संदेश बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के ऑपरेशन हीरो के दूसरे चरण की शुरुआत पर आया है। फजल, बीएलए मजीद ब्रिगेड के एक वरिष्ठ फिदाई (आत्मघाती) हैं। उन्होंने बलोचिस्तान के लोगों से इस लड़ाई में शामिल होने का आह्वान किया है।
द बलोचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो में फजल बलोच को एक वाहन में बैठे देखा जा सकता है। यह वही वाहन है, जिसके माध्यम से उन्होंने ग्वादर के तहसील पसनी में एक लक्ष्य को निशाना बनाकर ऑपरेशन हीरो को अंजाम दिया था। वीडियो संदेश में उन्होंने बलोचों को बधाई दी और कहा कि सबसे पहले मजीद ब्रिगेड जिंदाबाद। माशा अल्लाह, हमारे युवा बुद्धिमान हैं। मैं बड़ों को एक संदेश देना चाहता हूं।
उन्होंने वीडियो संदेश में कहा कि अब घर पर बैठने का समय नहीं है। अपने बच्चों और भाइयों के साथ आओ और इस लड़ाई में शामिल हो जाओ। गौरतलब है कि ऑपरेशन हीरो के तहत बलोच लिबरेशन आर्मी के पाकिस्तान के सुरक्षा बलों के खिलाफ हमलों का सिलसिला जारी है। संगठन के हालिया बयान में कहा गया है कि उनके कमांडर क्वेटा और अन्य क्षेत्रों में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। दावा किया गया है कि झड़पों में पाकिस्तान की सेना, पुलिस और अन्य संस्थानों के 150 से अधिक जवान मारे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *