Friday, October 30खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: आकाश भाटी

कहीं नहीं है धन सुरक्षित: आम आदमी की आफ़त, साइबर अपराधी व बैंक अधिकारी दोनों ही जिम्‍मेवार

कहीं नहीं है धन सुरक्षित: आम आदमी की आफ़त, साइबर अपराधी व बैंक अधिकारी दोनों ही जिम्‍मेवार

अपराध
नोएडा, 29 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के थाना बीटा-2 के एच्क्षर गांव के नजदीक स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की एक शाखा में मैनेजर और कुछ कर्मचारियों के मिलेजुले षड्यंत्र से दर्जनों ग्राहकों के करोड़ों रुपये की गबन की शिकायत दर्ज होते ही आज सुबह से बैंक के बाहर लंबी कतार लगी है। लोगों में यह अफवाह फैल गई कि बैंक के अधिकारी उनकी जमा राशि को हड़प ले रहे हैं। पुलिस ने बड़ी संख्या में बल तैनात करके स्थिति को संभाल लिया है, जबकि कई लोग पिछले तीन दिनों से लगातार बाहर हंगामा कर रहे हैं। बैंक ने इस घटना में शामिल मैनेजर सहित कुल छह कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है और विशेष जांच टीम बनाकर जांच चल रही है। बैंक के अधिकारियों ने प्रभावित खाताधारकों को उनकी रकम जल्द से जल्द लौटाने का भरोसा दिलाया, परन्तु जनता का भरोसा अब टूट चुका है और अधिकांश लोग अपना पूरा पैसा निकाले बिना नहीं रह पा रहे है...