Thursday, November 5खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: आईडीएफसी अल्टरनेटिव्स लिमिटेड

सेबी ने नवीनीकरण शुल्क नहीं देने पर आठ निवेश सलाहकारों का पंजीकरण रद्द किया

सेबी ने नवीनीकरण शुल्क नहीं देने पर आठ निवेश सलाहकारों का पंजीकरण रद्द किया

आर्थिक
नई दिल्ली, 04 नवंबर (हि.स.)। पूंजी बाजार नियामक सेबी ने अनिवार्य नवीनीकरण शुल्क का भुगतान न करने के कारण बुधवार को आठ निवेश सलाहकारों का पंजीकरण रद्द कर दिया है। सेबी के अनुसार, कार्वी इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी सर्विसेज लिमिटेड, आईडीएफसी अल्टरनेटिव्स लिमिटेड, सैगासिस इन्वेस्टमेंट एडवाइजर, तथास्तु इन्वेस्टमेंट एडवाइजर, क्वांट कैपिटल, अर्कानिस कैपिटल, इरा वेल्थ एडवाइजर और इंडियानिवेश इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स के पंजीकरण प्रमाणपत्र अब निवेश सलाहकार के रूप में प्रभावी नहीं रहे। सेबी ने स्पष्ट किया कि पंजीकरण रद्द होने से इन इकाइयों की पिछली गतिविधियों से उत्पन्न देनदारियों के लिए जिम्मेदारी समाप्त नहीं होती। वे अभी भी रिकॉर्ड रखने, निवेशकों की शिकायतों को सुलझाने, ग्राहकों को सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित करने और लागू नियामकीय आवश्यकताओं का पालन करने के लिए उत्तरदायी रहेंगी। सेबी (निवेश सलाहकार) ...