Thursday, November 5खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: अरबाज

एसटीएफ ने बुलंदशहर रेलवे स्टेशन से 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया

एसटीएफ ने बुलंदशहर रेलवे स्टेशन से 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया

अपराध
बुलंदशहर, 05 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। एसटीएफ की मेरठ इकाई ने मंगलवार की देर रात बुलंदशहर के बराल रेलवे स्टेशन से 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार इनामी आरोपित अरबाज बागपत जिले से गैंगस्टर एक्ट के तहत फरार चल रहा था। एसटीएफ फील्ड इकाई मेरठ के अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में फरार मेरठ निवासी अरबाज को बुलंदशहर के बराल रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया। पूछताछ में अरबाज ने कहा कि वह मेरठ में जाकिर कॉलोनी में एक कबाड़ी की दुकान पर काम करता था। जनवरी 2024 में वही दुकान पर शमीली निवासी मनोज और अक्षय चोरी का सामान बेचने आए थे। उन दोनों से उसकी पहचान हुई और वह भी उनके साथ चोरी करने लगा। मार्च 2024 में अरबाज ने अपने साथी मनोज और अक्षय के साथ बागपत में बिजली तार की चोरी की थी। इस संबंध में दोघट थाना में म...