पुलिस मुठभेड़ में गौकशी के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
बरेली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के बरेली में गौकशी के मामले में बहेड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए म मंगलवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार, गौकशी के उपकरण, और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 8 जनवरी को थाना बहेड़ी क्षेत्र के ग्राम सुकटिया में गन्ने के खाली खेत में प्रतिबंधित पशु का अवैध वध किया गया था। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। म मंगलवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नारायण नंगला क्षेत्र के जंगल में घेराबंदी की।
इस दौरान स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया तो वे खेतों की ओर भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी...
