Monday, October 26खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: अपराध रिपोर्ट

संतोषी नगर में मोबाइल स्नेचिंग का मामला: आरोपी गिरफ्तार, 80,000 रुपये का माल जब्त

संतोषी नगर में मोबाइल स्नेचिंग का मामला: आरोपी गिरफ्तार, 80,000 रुपये का माल जब्त

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 25 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। राजधानी रायपुर के टकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर में मोबाइल स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के कब्जे से जब्त किये गये मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी का कुल मूल्य लगभग 80 हजार रुपये बताया गया है। घटना में शामिल एक अन्य आरोपित अभी भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित मोहम्मद फारूख चांगल ने टकरापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 7 अक्टूबर की रात लगभग 10:30 बजे वह अपनी पत्नी के साथ टहलने निकले थे। वे अपने व्यवसाय के संबंध में मोबाइल पर ऑडियो सुनते हुए फोन कान के पास लगाए हुए थे। उसी समय, संतोषी नगर मेन रोड स्थित अनंत ज्वेलर्स के सामने स्कूटी पर सवार दो अज्ञात युवक पीछे से आए और उनके हाथ से मोबाइल ज़पटकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने ...