बलरामपुर : तातापानी महोत्सव के पहले दिन संध्या को छाए पद्मश्री अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ी गीतों की शानदार प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुआ जनसैलाब
बलरामपुर, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव के पहले दिवस की संध्या तातापानी परिसर में छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति के रंग में पूरी तरह रंग गई। “मोर छइयां भुइयां” के सुपरस्टार, पद्मश्री से सम्मानित एवं धरसीवां विधानसभा से विधायक अनुज शर्मा की सजीव मंचीय प्रस्तुति ने दर्शकों को भावनाओं और उत्साह के सागर में डुबो दिया।
तातापानी में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव के पहले दिन 15 जनवरी की संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी सिनेमा और लोकसंगीत के लोकप्रिय कलाकार, पद्मश्री अनुज शर्मा ने अपनी सशक्त और आत्मीय प्रस्तुति से मंच पर ऐसा समां बांधा कि पूरा परिसर तालियों और लोकधुनों से गूंज उठा।
अनुज शर्मा ने मंच से “हमर पारा तुहर पारा”, “मोर छइयां भुईयां” सहित कई चर्चित छत्तीसगढ़ी गीतों की प्रस्तुति दी। उनके गीतों की हर पंक्ति पर दर्शक झूमते नजर आए और पंडाल में मौजूद जनसैलाब मंत्रमुग...

