Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: अनियमितता

धमतरी:अवैध धान परिवहन व भंडारण पर सख्त कार्रवाई एस.के. फूड्स राइस मिल सील

धमतरी:अवैध धान परिवहन व भंडारण पर सख्त कार्रवाई एस.के. फूड्स राइस मिल सील

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय उड़नदस्ता दल, नगरी द्वारा बुधवार देर शाम राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मंडी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गट्टासिल्ली स्थित **एस.के. फूड्स राइस मिल** का निरीक्षण किया गया। उक्त मिल के संचालक **आसिफ मेमन** हैं। मिल परिसर में उपलब्ध कुल **20,976 क्विंटल** धान एवं **605 क्विंटल** चावल जब्त किया गया एवं वैधानिक प्रक्रिया के लिए राइस मिल को सील कर दिया गया। निरीक्षण के दौरान मिल परिसर में उपलब्ध स्टॉक पंजी का गहन परीक्षण किया गया तथा भौतिक सत्यापन के माध्यम से धान एवं चावल की वास्तविक मात्रा का मिलान किया गया। जांच में यह पाया गया कि मिल परिसर में दर्ज स्टॉक की तुलना में धान की मात्रा **269 क्विंटल** अधिक पाई गई। यह अतिरिक्त मात्रा धान खरीद वर्ष **2025-26** के अंतर्गत अवैध परिवहन एवं भंडारण की आशंका को...
मप्रः मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना में अनियमितता पर की कड़ी कार्यवाही

मप्रः मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना में अनियमितता पर की कड़ी कार्यवाही

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त संकेत भोंडवे ने सोमवार को नगर परिषद सोनकच्छ में मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना में अनियमितताओं के पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत तीन उपयंत्रियों समेत संबंधित छह अधिकारियों और कर्मचारियों की वेतनवृद्धियां रोक दी गई हैं। आयुक्त भोंडवे के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना के पाइपलाइन कार्य में भ्रष्टाचार की शिकायत सही पाए जाने पर उपयंत्री शिवानी गर्ग और ओमप्रकाश द्विवेदी की तीन वेतनवृद्धियां, साथ ही उपयंत्री शशांक शाह की दो वेतनवृद्धियां संचयी प्रभाव से रोकी गई हैं। इसके आलावा, तत्कालीन सीएमओ सी.एल. कैथल की एक वेतनवृद्धि संचयी प्रभाव से और मोहम्मद अशफाक खान व रवि भट्ट की एक-एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी गई है। आयुक्त भोंडवे ने कहा कि संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की यह लापरवाही एवं उदास...