Friday, October 30खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: अज्ञात शव

बरसते पानी में भी नहीं रुका सेवाभाव, वंदेमातरम परिवार ने अज्ञात शव का किया अंतिम संस्कार

बरसते पानी में भी नहीं रुका सेवाभाव, वंदेमातरम परिवार ने अज्ञात शव का किया अंतिम संस्कार

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 29 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। मानवता की सेवा और सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश करते हुए बोल बम सेवा समिति और वंदेमातरम परिवार कुरूद ने गुरुवार को लगातार बारिश के बीच एक अज्ञात शव का विधि‑विधान से अंतिम संस्कार किया। यह कार्य महानदी मुख्य नहर के गेट क्रमांक-3 के पास मिला लगभग 30 से 35 वर्ष के अज्ञात व्यक्ति के शव को पुलिस की अनुमति और पुलिस टीम की मौजूदगी में कुरूद के हिंदू मुक्तिधाम में अंतिम विदाई के रूप में संपन्न हुआ। समिति द्वारा किया गया यह 76वां लावारिस शव का अंतिम संस्कार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिरेझर पुलिस चौकी को उसी गेट के पास अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस की अनुमति मिलने के बाद बोल बम सेवा समिति और वंदेमातरम परिवार के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी निभाई। खराब मौसम और लगातार बारिश के बावजूद, सदस्यों ने अपने सेवाभाव से पीछे हटने के...