Friday, October 30खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: अजमान

आईसीसी महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी में पहली बार पाँच पूर्ण सदस्य टीमें, 12‑नवंबर से शुरू

आईसीसी महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी में पहली बार पाँच पूर्ण सदस्य टीमें, 12‑नवंबर से शुरू

खेल
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। आईसीसी महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी के दूसरे संस्करण में इस बार आठ की बजाय 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं और यह प्रतियोगिता 12 से 25 नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात के अजमान में आयोजित होगी। इस संस्करण में पहली बार पाँच पूर्ण सदस्य टीमें शामिल हो रही हैं, जो महिला क्रिकेट के विकास और उभरती टीमों को अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया है। पूर्ण सदस्य देशों की प्रतिनिधित्व करने वाली टीमों में बांग्लादेश, आयरलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और जिम्बाब्वे शामिल हैं। इनके साथ ही सहयोगी सदस्य देशों की नीदरलैंड, पापुआ न्यू गिनी, स्कॉटलैंड, थाईलैंड और मेज़बान संयुक्त अरब अमीरात की टीमें भी टूर्नामेंट में भाग लेंगी। सभी मैच करवान स्पोर्ट्स और सेवन डिस्ट्रिक्ट्स मैदानों पर आयोजित किए जाएंगे। टूर्नामेंट को दो समूहों में बाँटा गया है, प्रत्येक स...