नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में घोषणा की कि हम इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 लॉन्च करेंगे, जो देश में सेमीकंडक्टर उद्योग को विकसित करने और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को केंद्रीय बजट पेश करने से पहले अपनी टीम के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। निर्मला सीतारमण बजट दस्तावेज वाले डिजिटल टैबलेट को एक पारंपरिक लाल 'बही-खाता' शैली के थैले में रखकर राष्ट्रपति से मिलीं।
सीतारमण आज लगातार नौवां केंद्रीय बजट 2026-27 लोकसभा में पेश कर देश के संसदीय इतिहास में एक नया रिकॉर्ड दर्ज करेंगी।
इससे पहले केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी टीम के साथ वित्त मंत्रालय यानी कर्तव्य भवन के बाहर बजट टैबलेट के साथ पोज दिया। केंद्रीय बजट 2026-27 में विकास की गति बनाए रखने, राजकोषीय अनुशासन को बरकरार रखने, विनिर्माण क्षेत्र और रोजगार को बढ़ावा देने के उपायों को शामिल किए जाने की उम्मीद है।...
By: हृदयनारायण दीक्षित
इतिहास का इतिहास
- हृदयनारायण दीक्षित
गाँधीजी जीवित होते तो आज 156 साल के होते। परसों उनकी पुण्यतिथि थी। वे बहुत गहराई से याद किए गए। उन्होंने विश्व इतिहास में हस्तक्षेप किया और काल की अखण्ड सत्ता को प्रभावित किया। काल है भी अखण्ड सत्ता। सारी घटनाएं समय के भीतर होती हैं। अथर्ववेद (19.53-54) में भृगु कहते हैं “काल-अश्व विश्व-रथ का संवाहक है। काल ही पिता है, वही आगे पुुत्र होता है। काल में प्राण हैं, मन हैं, सारे नाम हैं, काल की अनुकूलता ही आनंद है। काल स्वयंभू है। काल के द्वारा ही भूत और भविष्य पैदा हुए हैं आदि आदि।”
समय पकड़ में नहीं आता। घटनाएं घटती हैं, घटना अतीत है। अतीत की घटनाओं का यथातथ्य संकलन इतिहास है। प्राचीन राष्ट्र की घटनाएं करोड़ों की संख्या में होती हैं। भारत ऐसा ही राष्ट्र है। मूलभूत प्रश्न है कि घटनाओं के संकलन में संकलनकर्ता की रूचि क्या है...
नई दिल्ली, 31 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी की मिज़ोरम इकाई के अध्यक्ष डॉ. के. बेइचुुआ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से यहाँ मुलाकात की और सामुदायिक स्तर की विकास पहलों के लिए सहयोग की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में राज्य में सामाजिक विकास से जुड़ी कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) परियोजनाओं पर विचार करने का अनुरोध किया गया है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और परियोजना के उद्देश्यों तथा लक्षित लाभार्थियों से संबंधित बिंदुओं को स्वीकार किया। उन्होंने इस पर जोर दिया कि सीएसआर से जुड़े प्रस्ताव स्थानीय आवश्यकताओं पर आधारित एवं सुविचारित होने चाहिए, जिनके लिए निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि निर्...
नई दिल्ली, 31 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने स्कूलों में मासिक धर्म स्वच्छता से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते हुए इसे बालिकाओं के स्वास्थ्य, गरिमा और शिक्षा के अधिकार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना है।
सुप्रीम कोर्ट ने मासिक धर्म स्वास्थ्य को संविधान के तहत मौलिक अधिकार मानते हुए कहा कि यह अनुच्छेद 21 के अंतर्गत जीवन और निजता के अधिकार का हिस्सा है। अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे लड़कियों के लिए मुफ्त बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड और पर्याप्त स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध कराएं।
आईएमए ने शनिवार को प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर इस फैसले का स्वागत किया और अनुरोध किया कि इसे देश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में तुरंत और सख्ती से लागू किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने राज्यों और केंद्र ...
By: डॉ. मयंक चतुर्वेदी
रुपये की गिरावट को इतना हल्के में मत लीजिए
-डॉ. मयंक चतुर्वेदी
भारत और यूरोपीय संघ के बीच हाल में संपन्न मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को सरकार एक ऐतिहासिक आर्थिक उपलब्धि के रूप में प्रस्तुत कर रही है। यह समझौता निःसंदेह भारत के निर्यातकों के लिए नए अवसर पैदा करता है और दीर्घकाल में व्यापारिक संबंधों को मजबूती देने की क्षमता रखता है, किंतु इसी उत्सवधर्मी माहौल के बीच एक गंभीर आर्थिक संकेत डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये का निरंतर कमजोर होने को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।
देखा जाए तो वर्ष 2013 में जहां एक डॉलर के मुकाबले रुपया लगभग 68 के स्तर पर था, वहीं जनवरी 2026 तक यह 92 (91.95 रुपये प्रति डॉलर) के करीब पहुंच चुका है। लगभग 35 प्रतिशत का यह अवमूल्यन विदेशी मुद्रा बाजार का आंकड़ा आज भारत की एक हकीकत है, जो साफ तौर पर कहता है कि ये स्थिति हमारी अर्थव्यवस्...
इंदौर, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी।
यह मैच मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। आज जो भी टीम यह तीसरा मैच जीतेगी, वह सीरीज अपने नाम कर लेगी।
इस अहम मैच के लिए भारतीय टीम की एकादश में एक बदलाव किया गया है। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप सिंह को जगह मिली है। वहीं, न्यूजीलैंड ने अपनी एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।
भारतीय टीम एकादश: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड टीम एकादश:...
नई दिल्ली, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। वरिष्ठ नीति-निर्माता, वैश्विक सीईओ, निवेशक और भारत और विदेशों से बहुपक्षीय संस्थानों के लीडर 17 से 19 फरवरी के बीच मुंबई में आयोजित होने वाले पहले ग्लोबल इकोनॉमिक कोऑपरेशन 2026 (जीईसी) के लिए एकत्र होंगे। इस उच्चस्तरीय, आमंत्रण-आधारित मंच पर विचार किया जाएगा कि तेजी से बहुध्रुवीय होती दुनिया में आर्थिक कूटनीति, सहयोग और पूंजी के समन्वय को किस तरह विकसित होना चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी के विदेश मामलों के प्रभारी विजय चौथाईवाले ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि यह सम्मेलन फ्यूचर इकोनॉमिक कोऑपरेशन काउंसिल (एफईसीसी) द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जो एक गैर-लाभकारी मंच है। इसका आयोजन भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से किया जा रहा है। इस काउंसिल को एक गवर्निंग बॉडी निर्देशित करेगी, जिसके मुख्य संरक्षक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवे...
नई दिल्ली, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। पीएम विश्वकर्मा हाट-2026 का आयोजन दिल्ली हाट, आईएनए, नई दिल्ली में 18 से 31 जनवरी तक होगा। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन रविवार, 18 जनवरी को केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय ने बताया कि यह आयोजन नई दिल्ली स्थित दिल्ली हाट, आईएनए में किया जाएगा। इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और एमएसएमई राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे करेंगे। इस प्रदर्शनी में देशभर के राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से 117 से ज्यादा कारीगर हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत आयोजित यह प्रदर्शनी सुबह 10:30 से रात 10 बजे तक जनता के लिए खुला रहेगा।
मंत्रालय ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा हाट का मकसद भारत की पारंपरिक कारीगरी की समृद्ध विरासत का जश्न मनाना और उसे प्रदर्शित करना है। साथ ही कारीगरों को अपने...
नई दिल्ली, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। देश के सबसे बड़े लघु वित्त बैंक एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) के सदस्यों के लिए विशेष बैंकिंग सुविधाओं को मुहैया कराने की घोषणा की है।
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने शनिवार को आईसीएसआई के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत देशभर के कंपनी सचिवों के लिए विशेष रूप से तैयार बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड समाधान पेश किए जाएंगे।
बैंक ने एक बयान में कहा कि इस एमओयू का मकसद आईसीएसआई के सदस्यों को व्यापक बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना और बैंक के भीतर कंपनी सचिवों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है। इस साझेदारी के तहत आईसीएसआई के सदस्यों को विशेष रूप से तैयार चालू और बचत खाता सेवाओं और एक पेशेवर प्रासंगिक क्रेडिट कार्ड का लाभ मिलेगा। इसके लाभों को शासन, कार्य प्रबंधन और व्यक्तिगत वित्त की दैनिक आवश्यकताओं को ध्यान में...