Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: India

भारत 2027 में एशियन राइफल-पिस्टल चैंपियनशिप की मेज़बानी करेगा

भारत 2027 में एशियन राइफल-पिस्टल चैंपियनशिप की मेज़बानी करेगा

खेल
नई दिल्ली, 03 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। देश में ओलंपिक खेल शूटिंग की शासी संस्था, नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने मंगलवार को घोषणा की कि नई दिल्ली ने एशियन राइफल-पिस्टल चैंपियनशिप 2027 की मेज़बानी का अधिकार हासिल कर लिया है। इस प्रतिष्ठित महाद्वीपीय प्रतियोगिता में लॉस एंजेलिस 2028 (एलए 28) ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों के लिए आठ कोटा स्थान दांव पर होंगे। एशियन शूटिंग कॉन्फेडरेशन (एएससी) के महासचिव इंजीनियर दुआइज अलओतैबी ने 2 फरवरी को एनआरएआई अध्यक्ष कालिकेश नारायण सिंह देव को भेजे गए पत्र के माध्यम से इसकी पुष्टि की। यह लगातार दूसरा अवसर होगा, जब भारत राइफल और पिस्टल स्पर्धाओं की इस शीर्ष महाद्वीपीय चैंपियनशिप की मेज़बानी करेगा। इस खेल की वैश्विक शीर्ष संस्था अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खेल महासंघ (आईएसएसएफ) ने पहले ही अप्रैल, 2027 में नई दिल्ली में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल/शॉट...
अमेरिकी टैरिफ कटौती में भारत से ज्यादा अमेरिका का हित

अमेरिकी टैरिफ कटौती में भारत से ज्यादा अमेरिका का हित

लेख
By: डॉ. मयंक चतुर्वेदी अंतरराष्ट्रीय व्यापार और कूटनीति में कई बार फैसले तत्काल फायदे से अधिक दूरगामी मजबूरियों का नतीजा होते हैं। अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर पारस्परिक टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करना भी ऐसा ही एक निर्णय है, जिसे सतही तौर पर भारत के पक्ष में बड़ी जीत माना जा रहा है, किंतु गहराई से देखने पर यह कदम अमेरिका के अपने घरेलू हितों, खासकर महंगाई से जूझते आम अमेरिकी उपभोक्ताओं को राहत देने की मजबूरी का परिणाम अधिक नजर आता है। दिलचस्प बात यह है कि इस पूरे घटनाक्रम में भारत का धैर्य, संतुलित कूटनीति और दीर्घकालिक सोच आखिरकार रंग लाती दिखाई दी है। पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका ने टैरिफ को एक राजनीतिक और रणनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल किया है। डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में “अमेरिका फर्स्ट” की नीति के तहत चीन, वियतनाम, बांग्लादेश और यहां तक कि भारत जैसे मित्र देशो...
एआई सम्मेलन: 35 हजार पंजीकरण, 100 देशों की भागीदारी

एआई सम्मेलन: 35 हजार पंजीकरण, 100 देशों की भागीदारी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। आगामी 16-20 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाला 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' अब तक का सबसे बड़ा वैश्विक एआई सम्मेलन बनने जा रहा है, जिसमें 35 हजार से अधिक पंजीकरण प्राप्त हुए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार, यह सम्मेलन जिम्मेदार, समावेशी और प्रभाव-संचालित एआई के लिए बढ़ती अंतरराष्ट्रीय गति को प्रदर्शित करेगा। इसमें 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे, जिसमें 15-20 राष्ट्राध्यक्ष और 50 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मंत्रियों की भी भागीदारी होगी। इसके अतिरिक्त, दुनिया भर की प्रमुख कंपनियों के 40 से अधिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और 500 से अधिक एआई विशेषज्ञ भी शिरकत करेंगे। सम्मेलन केवल चर्चाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह नवाचार का प्रदर्शन भी करेगा। इस आयोजन के दौरान 500 से अधिक एआई स्टार्टअप्स अपने कौशल क...
भारत के नेताओं ने पाकिस्तान को टी-20 विश्व कप में मैच न खेलने के फैसले पर लताड़ा

भारत के नेताओं ने पाकिस्तान को टी-20 विश्व कप में मैच न खेलने के फैसले पर लताड़ा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। पाकिस्तान द्वारा आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच न खेलने की खबरों पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर, राजीव शुक्ला, मणिकम टैगोर, टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद और पूर्व क्रिकेटर मदान लाल समेत कई नेताओं ने इसे खेल भावना के खिलाफ बताते हुए बीसीसीआई से सख्त रुख अपनाने की मांग की है। शशि थरूर ने कहा कि खेल को राजनीति से जोड़ना बेहद शर्मनाक है। क्रिकेट जैसे खेल का मकसद लोगों को जोड़ना होना चाहिए, लेकिन इस तरह की राजनीति ने इसे विभाजन का साधन बना दिया है। आईसीसी को तुरंत हस्तक्षेप कर इस विवाद को खत्म करना चाहिए और क्रिकेट को एकता का माध्यम बनाए रखना चाहिए। राजीव शुक्ला ने बताया कि आईसीसी ने पत्र जारी कर खेल भावना पर बातचीत की है और बीसीसीआई इस पर आईसीसी से चर्चा के बाद ही टिप्पणी करेगा। खेल को राजनीति से दूर रखना ही सही रास्ता है। मणिकम टैगोर ने...
एएफआई ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए क्वालिफाइंग मानक और चयन मापदंडों की घोषणा की

एएफआई ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए क्वालिफाइंग मानक और चयन मापदंडों की घोषणा की

खेल
नई दिल्ली, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 के लिए एथलेटिक्स स्पर्धाओं के क्वालिफाइंग मानक और चयन मापदंडों की घोषणा की है। 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स 23 जुलाई से 2 अगस्त तक स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होंगे। बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने कुल 61 पदक जीते थे, जिनमें से एथलेटिक्स से आठ पदक (एक स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य) प्राप्त हुए थे। एएफआई ने इस बार कड़ा चयन मानक तय किया है, जिसके अनुसार केवल शीर्ष प्रदर्शन करने वाले एथलीट्स को ही भारतीय टीम में जगह मिलेगी। जारी किए गए मानकों के अनुसार, महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में क्वालिफाई करने के लिए दुती चंद के नाम राष्ट्रीय रिकॉर्ड 11.17 सेकंड की बराबरी करना अनिवार्य होगा। इसी तरह महिलाओं की हाई जंप में सहाना कुमारी के 1.92 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड तक पहुंच...
केंद्रीय वित्तमंत्री ने सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 की घोषणा की

केंद्रीय वित्तमंत्री ने सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 की घोषणा की

ब्रेकिंग न्यूज़
नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में घोषणा की कि हम इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 लॉन्च करेंगे, जो देश में सेमीकंडक्टर उद्योग को विकसित करने और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
वित्तमंत्री सीतारमण ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलकर बजट प्रस्तुति की तैयारी की

वित्तमंत्री सीतारमण ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलकर बजट प्रस्तुति की तैयारी की

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को केंद्रीय बजट पेश करने से पहले अपनी टीम के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। निर्मला सीतारमण बजट दस्तावेज वाले डिजिटल टैबलेट को एक पारंपरिक लाल 'बही-खाता' शैली के थैले में रखकर राष्ट्रपति से मिलीं। सीतारमण आज लगातार नौवां केंद्रीय बजट 2026-27 लोकसभा में पेश कर देश के संसदीय इतिहास में एक नया रिकॉर्ड दर्ज करेंगी। इससे पहले केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी टीम के साथ वित्त मंत्रालय यानी कर्तव्य भवन के बाहर बजट टैबलेट के साथ पोज दिया। केंद्रीय बजट 2026-27 में विकास की गति बनाए रखने, राजकोषीय अनुशासन को बरकरार रखने, विनिर्माण क्षेत्र और रोजगार को बढ़ावा देने के उपायों को शामिल किए जाने की उम्मीद है।...
इतिहास का इतिहास

इतिहास का इतिहास

लेख
By: हृदयनारायण दीक्षित इतिहास का इतिहास - हृदयनारायण दीक्षित गाँधीजी जीवित होते तो आज 156 साल के होते। परसों उनकी पुण्यतिथि थी। वे बहुत गहराई से याद किए गए। उन्होंने विश्व इतिहास में हस्तक्षेप किया और काल की अखण्ड सत्ता को प्रभावित किया। काल है भी अखण्ड सत्ता। सारी घटनाएं समय के भीतर होती हैं। अथर्ववेद (19.53-54) में भृगु कहते हैं “काल-अश्व विश्व-रथ का संवाहक है। काल ही पिता है, वही आगे पुुत्र होता है। काल में प्राण हैं, मन हैं, सारे नाम हैं, काल की अनुकूलता ही आनंद है। काल स्वयंभू है। काल के द्वारा ही भूत और भविष्य पैदा हुए हैं आदि आदि।” समय पकड़ में नहीं आता। घटनाएं घटती हैं, घटना अतीत है। अतीत की घटनाओं का यथातथ्य संकलन इतिहास है। प्राचीन राष्ट्र की घटनाएं करोड़ों की संख्या में होती हैं। भारत ऐसा ही राष्ट्र है। मूलभूत प्रश्न है कि घटनाओं के संकलन में संकलनकर्ता की रूचि क्या है...
मिजोरम भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जितेन्द्र सिंह से की वार्ता, सीएसआर परियाजनाओं के लिए ज्ञापन सौंपा

मिजोरम भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जितेन्द्र सिंह से की वार्ता, सीएसआर परियाजनाओं के लिए ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 31 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी की मिज़ोरम इकाई के अध्यक्ष डॉ. के. बेइचुुआ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से यहाँ मुलाकात की और सामुदायिक स्तर की विकास पहलों के लिए सहयोग की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राज्य में सामाजिक विकास से जुड़ी कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) परियोजनाओं पर विचार करने का अनुरोध किया गया है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और परियोजना के उद्देश्यों तथा लक्षित लाभार्थियों से संबंधित बिंदुओं को स्वीकार किया। उन्होंने इस पर जोर दिया कि सीएसआर से जुड़े प्रस्ताव स्थानीय आवश्यकताओं पर आधारित एवं सुविचारित होने चाहिए, जिनके लिए निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि निर्...
आईएमए का प्रधानमंत्री को पत्र, सुप्रीम कोर्ट के मासिक धर्म फैसले का किया स्वागत

आईएमए का प्रधानमंत्री को पत्र, सुप्रीम कोर्ट के मासिक धर्म फैसले का किया स्वागत

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 31 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने स्कूलों में मासिक धर्म स्वच्छता से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते हुए इसे बालिकाओं के स्वास्थ्य, गरिमा और शिक्षा के अधिकार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना है। सुप्रीम कोर्ट ने मासिक धर्म स्वास्थ्य को संविधान के तहत मौलिक अधिकार मानते हुए कहा कि यह अनुच्छेद 21 के अंतर्गत जीवन और निजता के अधिकार का हिस्सा है। अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे लड़कियों के लिए मुफ्त बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड और पर्याप्त स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध कराएं। आईएमए ने शनिवार को प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर इस फैसले का स्वागत किया और अनुरोध किया कि इसे देश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में तुरंत और सख्ती से लागू किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने राज्यों और केंद्र ...