Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: जांच

पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत में एसआईटी की जांच बढ़ी

पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत में एसआईटी की जांच बढ़ी

अपराध
पटना, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राजधानी पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी जांच तेज कर दी है। घटना को लेकर पटना पुलिस और सरकार पर उठ रहे सवालों के बीच पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार ने एसआईटी का गठन किया है, जिसकी कमान पटना के आईजी जितेंद्र राणा ने खुद संभाल ली है। गठित एसआईटी में सिटी एसपी (पूर्वी) परिचय कुमार के साथ एक महिला डीएसपी, एक महिला इंस्पेक्टर, एक पुरुष इंस्पेक्टर, एक सब-इंस्पेक्टर, एक एएसआई और कांस्टेबल शामिल हैं। एसआईटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पटना आईजी पूरे अनुसंधान पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही या साक्ष्यों से छेड़छाड़ की गुंजाइश न रहे। शनिवार की सुबह आईजी जितेंद्र राणा खुद शंभू हॉस्टल पहुंचे और घटनास्थल की बारिकी से जांच की। आईजी ने एसआईटी को जरूर...
कानपुर में प्रेम विवाह के चार माह बाद पत्नी की हत्या, पति ने किया आत्मसमर्पण

कानपुर में प्रेम विवाह के चार माह बाद पत्नी की हत्या, पति ने किया आत्मसमर्पण

अपराध
कानपुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। चार माह पहले ही उसने प्रेम विवाह किया था। हत्या के बाद, आरोपित ने थाना जाकर अपनी पत्नी की हत्या की बात कुबूल की है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित करते हुए जांच में जुट गई है। पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपित सचिन, जो जिला फतेहपुर के गांव मोहनपुर का निवासी है, ने श्वेता सिंह (22) से लगभग तीन साल पहले से प्रेम संबंध बनाये थे। लड़की के परिजनों द्वारा इसका विरोध किया गया और गाजीपुर थाने में शिकायत दर्ज करवा कर उसे जेल भिजवा दिया गया था। जेल से रिहा होने के बाद उसने श्वेता से प्रेम विवाह किया। सचिन अब सूरत की एक फैक्ट्री में नौकरी करने लगा, लेकिन एक महीने बाद वापस आकर महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा...
कम्प्यूटर ऑपरेटर पर धान खरीद में धांधली के आरोप में निलंबन की कार्रवाई

कम्प्यूटर ऑपरेटर पर धान खरीद में धांधली के आरोप में निलंबन की कार्रवाई

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्या पकरिया (ल) के धान खरीद केन्द्र में कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटर भावना सिंह के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। प्राधिकृत अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार कम्प्यूटर ऑपरेटर द्वारा जिलास्तर पर गलत जानकारी देकर अवैध रूप से टोकन काटकर धान खरीद का प्रयास किया गया, उक्त कृत्य को कर्मचारियों हेतु लागू सेवा नियम 2018 की कंडिका 17 के अंतर्गत गंभीर मानते हुए भावना सिंह को आज तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान संबंधित कर्मचारी को सेवा नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता समिति द्वारा देय होगा।...
शहडोल: कच्चे मकान में आग लगने से बेटे की जिंदा जलकर मौत, मां बेताब रही मदद के लिए

शहडोल: कच्चे मकान में आग लगने से बेटे की जिंदा जलकर मौत, मां बेताब रही मदद के लिए

मध्य प्रदेश, राज्य
शहडोल, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ग्राम कठोतिया में शनिवार तड़के एक कच्चे मकान में लगी आग में 18 वर्षीय युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे के वक्त उसकी मां घर में ही मौजूद थीं, लेकिन आग की भयावहता और बंद दरवाजे के कारण बेटे को बचा नहीं सकीं। मां की आंखों के सामने ही उनका इकलौता सहारा हमेशा के लिए छिन गया। कोतवाली थाना क्षेत्र की इस घटना में गीता पटेल (45) अपने मकान के एक कमरे में सो रही थीं, जबकि उनका बेटा अमित (18) दूसरे कमरे में सोया हुआ था। इसी दौरान अचानक घर में आग लग गई। लपटें उठती देख गीता जान बचाकर बाहर निकल आईं, लेकिन अमित अंदर ही फंसा रह गया। मां ने मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया, लेकिन उस समय गांव में अधिकतर लोग गहरी नींद में थे। आग तेजी से अमित के कमरे तक पहुंच गई। वह मदद के लिए चिल्लाता रहा। मां ने पड़ोसियों को जगाने की कोशिश की, लेकिन आग इ...
ईडी ने पश्चिम बंगाल पुलिस के डीजीपी को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में दी अर्जी

ईडी ने पश्चिम बंगाल पुलिस के डीजीपी को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में दी अर्जी

कानून
नई दिल्ली, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल पुलिस के डीजीपी राजीव कुमार को हटाए जाने के लिए उच्चतम न्यायालय में नई अर्जी दाखिल की है। ईडी ने डीजीपी سمیت पश्चिम बंगाल पुलिस के शीर्ष अधिकारियों को निलंबित किए जाने की भी मांग की है। ईडी का आरोप है कि इन अधिकारियों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मिलकर जांच में बाधा डाली और सबूतों की कथित तौर पर चोरी में मदद की। अर्जी में कहा गया है कि डीजीपी राजीव कुमार पूर्व में कोलकाता पुलिस कमिश्नर के पद पर रहते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ धरने पर बैठे थे। ईडी ने आई-पैक में रेड के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की दखलंदाजी के खिलाफ याचिका दायर की है। ईडी के पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने उच्चतम न्यायालय में कैविएट दाखिल कर दी थी। पश्चिम बंगाल सरकार का कहना है कि इस मामले में अगर ईडी उच्चतम न्यायालय आत...
शराब पार्टी में दो पक्षों के बीच फायरिंग, दो गंभीर

शराब पार्टी में दो पक्षों के बीच फायरिंग, दो गंभीर

अपराध
बागपत, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। बागपत जनपद की **बड़ोत** कोतवाली क्षेत्र में शराब पी रहे दो पक्षों में **फायरिंग** हो गई। फायरिंग में **दो युवक** गंभीर रूप से घायल हैं, जिनको **अस्पताल** में भर्ती कराया गया है। एक की **हालत** अत्यधिक गंभीर होने के चलते **रैफर** कर दिया गया है। **बड़ोत** कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना **बुधवार** देर शाम की है। **बड़ौत** कोतवाली क्षेत्र के **राज पैलेस** के सामने **रजवाहे** पर **बावली** गांव निवासी **नितिन** पुत्र **सुभाष** अपने साथी **गौरव** के साथ **दिल्ली रोड** पर **रजवाहे** की पटरी पर बैठकर शराब पी रहा था। उनसे ही कुछ दूरी पर **बावली** निवासी **अंकित** अपने साथियों के साथ शराब पी रहा था। **नितिन** और **गौरव** के बीच किसी बात को लेकर **कहा सुनी** हो गई। बताया जा रहा है कि **अंकित पक्ष** ने **नितिन** और **गौरव** पर फायरिंग कर दी जिसमें...
ऑटो रिक्शा में मिला जला हुआ शव, हत्या की आशंका

ऑटो रिक्शा में मिला जला हुआ शव, हत्या की आशंका

अपराध
गाजियाबाद, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश में जनपद **गाजियाबाद** के **ट्रोनिका सिटी** थाना क्षेत्र में **बुधवार** को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। **घिटोरा मार्ग** के पास एक जले हुए **ऑटो** के भीतर एक शख्स का बुरी तरह जला हुआ शव मिला है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची **पुलिस** और **फॉरेंसिक टीम** ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सहायक पुलिस आयुक्त **सिद्धार्थ गौतम** ने बताया कि ऑटो के मालिक और मृतक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह **हादसा** है या **हत्या**। **गाजियाबाद** जिले के **लोनी ट्रोनिका सिटी** थानाक्षेत्र में **बुधवार** को एक **ऑटो रिक्शा** में जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश ऑटो में पीछे नीचे की ओर रखी गई थी। ऑटो व शव दोनों पूरी तरह से जले हुए थे। सूत्रों ने बताया कि शख्स की हत्या करने के बाद उसकी लाश को ऑटो के साथ जलाए जाने ...
किसानों ने कहा: धान खरीद में दोहरी नीति क्यों

किसानों ने कहा: धान खरीद में दोहरी नीति क्यों

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राज्य सरकार द्वारा 12 नवंबर 2025 से धान खरीद प्रारंभ की गई, लेकिन 12 जनवरी 2026 से पहले जिन पंजीकृत किसानों ने समितियों में अपना धान विक्रय कर दिया, उनके घर, ब्यारा अथवा खेत-खलिहान में किसी प्रकार की जांच नहीं की गई। ऐसे में अब अचानक जांच शुरू किया जाना सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा करता है। आज भी सैकड़ों किसान टोकन कटने का इंतजार कर रहे हैं और अनेक किसानों को अब तक टोकन जारी नहीं हुआ है। इससे किसान असमंजस और भय की स्थिति में जी रहे हैं। खेती बचाव आंदोलन समिति के संस्थापक एवं अधिवक्ता **शत्रुहन सिंह साहू** ने कुरूद प्रवास के दौरान कहा कि खरीद के अंतिम समय में जांच-पड़ताल कराना किसानों में अनावश्यक डर और भ्रम फैलाने जैसा है। यदि धान खरीद प्रक्रिया में कोई खामी है तो उसकी जिम्मेदारी किसानों पर क्यों डाली जा रही है। यदि पहले धान बेचने वाले किसान सही और बाद म...
मप्र के छिंदवाड़ा में लावारिस मिठाई खाने से एक और मौत, अब तक तीन लोगों की जा चुकी है जान

मप्र के छिंदवाड़ा में लावारिस मिठाई खाने से एक और मौत, अब तक तीन लोगों की जा चुकी है जान

मध्य प्रदेश, राज्य
छिंदवाड़ा, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में होटल में छोड़ी गई लावारिस मिठाई खाने से बुधवार को एक युवती की मौत हो गई। मंगलवार देर रात लावारिस मिठाई खाने से बीमार हुई युवती को छिंदवाड़ा से नागपुर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान सुबह 6:30 बजे उसने दम तोड़ दिया। उसके शरीर के सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। लावारिस मिठाई खाने से नगर में तीन दिन में यह तीसरी मौत हुई है। जानकारी के अनुसार, पीएचई विभाग के पास स्थित एक होटल में गत 10 जनवरी को कोई मिठाई की थैली छोड़ गया था। जब कोई थैली लेने नहीं लौटा तो पीएचई गार्ड दशरू यदुवंशी (53) ने मिठाई का डिब्बा निकाल लिया। उसने वहीं मौजूद सुंदर लाल कथूरिया (72), उनकी पत्नी संतोषी बाई और पोती खुशबू के साथ मिठाई खा ली। इसके बाद तीनों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 11 जनवरी को गार...
शिमला में चिट्टे के साथ पकड़ा गया बैंक कर्मचारी

शिमला में चिट्टे के साथ पकड़ा गया बैंक कर्मचारी

अपराध
शिमला, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में पुलिस ने चिट्टे की तस्करी से जुड़े एक मामले में एक बैंक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। यह मामला उस समय सामने आया जब पुलिस गश्त के दौरान इंजन घर के पास पहुंची और एक कार से चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस कार्रवाई ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि नशे का जाल अब समाज के पढ़े-लिखे और नौकरीपेशा वर्ग तक फैलता जा रहा है। पुलिस के अनुसार, 13 जनवरी की शाम थाना संजौली की पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान एक विश्वसनीय सूत्र से सूचना मिली कि इंजन घर की कार पार्किंग में एक बैंक कर्मचारी चिट्टा बेचने की गतिविधियों में संलिप्त है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार नंबर एचपी-63डी-5700 (ह्यूंडई आई-20) की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से कुल 4.270 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान विक्रम सिंह ठाकुर (...