Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: मध्यप्रदेश

मप्रः मुलताई में तीन दिवसीय ताप्ती महोत्सव आज से

मप्रः मुलताई में तीन दिवसीय ताप्ती महोत्सव आज से

मध्य प्रदेश, राज्य
बैतूल, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग के तत्वावधान में बैतूल जिले के मुलताई स्थित हाई स्कूल मैदान मुलताई में आज बुधवार से तीन दिवसीय ताप्ती महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन बैतूल, नगर पालिका परिषद मुलताई एवं दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्‍कृतिक केन्‍द्र के सहयोग से किया जा रहा है। महोत्सव के सभी कार्यक्रम प्रतिदिन सायं 6:30 बजे से प्रारंभ होंगे। ताप्ती महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विशिष्‍ट अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल होंगे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री नरेन्‍द्र शिवाजी पटेल करेंगे। इस अवसर पर मुलताई विधायक चन्‍द्रशेखर देशमुख, भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके, जिला पंच...
राजगढ़ः 92 कंपनियों ने किए 10 हजार 112 बच्चे चयनित, सीएम ने किया वर्चुअल संबोधन

राजगढ़ः 92 कंपनियों ने किए 10 हजार 112 बच्चे चयनित, सीएम ने किया वर्चुअल संबोधन

मध्य प्रदेश, राज्य
राजगढ़, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को सारंगपुर में भव्य युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इस आयोजन का मकसद युवाओं को स्वावलंबी बनाना, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उनके भविष्य को सशक्त करना था। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप ने इस रोजगार मेले के लिए आयोजकों और युवाओं को बधाई दी और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि इस रोजगार मेले में 125 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जिससे 16 हजार से अधिक रोजगार के अवसरों की पेशकश की गई। उन्होंने कहा कि नौकरी केवल एक नियुक्ति पत्र नहीं, बल्कि हर युवा का सपना होती है। सरकार का लक्ष्य केवल नौकरियों का वितरण नहीं, बल्कि युवाओं को भविष्य में स्वयं रोजगारदाता बनाना है। मुख्यमंत्री...
स्वामी विवेकानंद जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया नमन, युवाओं के विचारों को बताया राष्ट्र निर्माण की आधारशिला

स्वामी विवेकानंद जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया नमन, युवाओं के विचारों को बताया राष्ट्र निर्माण की आधारशिला

राष्ट्रीय
भोपाल, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। आज देशभर में महान संत एवं विचारक स्वामी विवेकानंद की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई जा रही है। यह दिन भारतीय युवाओं को आत्मबल और चरित्र का संदेश देता है, इसलिए इसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने की परंपरा है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वामी विवेकानंद को नमन करते हुए कहा कि उनके विचार आज के युवाओं के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर संदेश में लिखा, “युवाओं के प्रेरणापुंज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन एवं शुभकामनाएं। उन्होंने विश्व कल्याण का मार्गदर्शन किया और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान की प्रेरणा दी।” उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों को युवाओं के आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करने वाला बताया। मुख्यमंत्री ने अपनी एक अन्य पोस्ट में प्रदेश सरकार की...