Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: रेलवे

खरसिया- गर्डर लांचिंग के कारण क्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली कुछ गाड़ियां रद्द रहेंगी

खरसिया- गर्डर लांचिंग के कारण क्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली कुछ गाड़ियां रद्द रहेंगी

छत्तीसगढ़, राज्य
रायगढ़, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। खरसिया और रॉबर्ट्सन स्टेशनों के बीच समपार फाटक संख्या 311 (भेलवाडीह) में गर्डर लांचिंग एवं चक्रधरनगर और कोतरलिया सेक्शन के मध्य रेलवे ब्रिज संख्या 124A में गर्डर डि-लांचिंग का कार्य ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लेकर किया जाएगा। इस कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली कुछ गाड़ियां रद्द रहेंगी। रेलवे प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 15 एवं 17 जनवरी 2026 को रायगढ़ से चलने वाली 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी। इसी दिन बिलासपुर से चलने वाली 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर भी रद्द रहेगी। इसके अलावा, 15 एवं 17 जनवरी 2026 को रायगढ़ से चलने वाली 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर तथा 14 एवं 16 जनवरी 2026 को बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर भी रद्द रहेंगी। बीच में समाप्त/प्रारंभ होने वाली गाड़ियों में, 15 एवं 17 जनव...
रेलवे कर्मचारी की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

रेलवे कर्मचारी की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

अपराध
बागपत, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के बागपत में रमाला थाना क्षेत्र में 8 जनवरी को मिले शव की पहचान दीपक नाम के युवक के रूप में हुई। हत्या के मामले में रवि कंबोज, जो लूम्ब गांव का निवासी है, को गिरफ्तार किया गया है। रवि कंबोज ने दीपक के छोटे भाई को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपए लिए थे, लेकिन पैसे वापस नहीं किए थे, जिससे दोनों के बीच विवाद हुआ। 7 जनवरी को दीपक को बुलाकर रवि ने 5 लाख रुपए देने का लालच दिया। जब दीपक शराब के नशे में बेहोश हो गया, तो रवि ने उसकी चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त सामान बरामद किया है और आरोपी रवि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है।...
उत्तर प्रदेश की बेटियों ने रचा इतिहास, नेशनल वॉलीबॉल में क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

उत्तर प्रदेश की बेटियों ने रचा इतिहास, नेशनल वॉलीबॉल में क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

Uncategorized
वाराणसी, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News उत्तर प्रदेश के वाराणसी सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के पांचवें दिन गुरुवार शाम उत्तर प्रदेश की महिला टीम ने अपने जुझारू प्रदर्शन से इतिहास रच दिया। क्वार्टर फाइनल क्वालीफाइंग मुकाबले में ओडिशा को हराकर यूपी की बेटियों ने अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। वहीं, पुरुष वर्ग में कांटे की टक्कर के बीच रेलवे ने उत्तर प्रदेश का सफर रोक दिया। महिला वर्ग के क्वार्टर फाइनल क्वालीफाइंग में उत्तर प्रदेश और ओडिशा के बीच हर अंक के लिए संघर्ष हुआ। यूपी की जीत की मुख्य सूत्रधार सेटर आर्या रहीं, जिन्होंने अपनी उंगलियों के जादू से शानदार 'बॉल सेट' किए। उनकी सटीक सेटिंग का पूरा फायदा काजल और प्रियंका जैसी अटैकर्स ने उठाया और ओडिशा के पाले में धुआंधार स्मैश की बौछार कर दी। डिफेंस में लिब्रो जान्...