Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: नई दिल्ली

वित्तमंत्री सीतारमण ने संसद में बजट पेश करने के लिए किया राष्ट्रपति से संवाद

वित्तमंत्री सीतारमण ने संसद में बजट पेश करने के लिए किया राष्ट्रपति से संवाद

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी अपनी टीम के साथ संसद भवन पहुंच चुके हैं। सीतारमण ने इससे पहले अपनी टीम के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। सीतारमण बजट दस्तावेज वाले डिजिटल टैबलेट को एक पारंपरिक लाल 'बही-खाता' शैली के थैले में रखकर राष्ट्रपति से मिलीं। अब से कुछ देर बाद वो केंद्रीय बजट लोकसभा में पेश करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को दही-चीनी खिलाई और बजट के लिए शुभकामनाएं दी। वित्तमंत्री यहां से सीधे संसद भवन पहुंचीं। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद सुबह 11 बजे लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया जाएगा। सीतारमण आज लगातार नौवां बजट लोकसभा में पेश कर देश के संसदीय इतिहास में एक नया रिकॉर्ड दर्ज करेंगी। इससे पहले केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी टीम के साथ वित्त...
प्रधानमंत्री 15 जनवरी को करेंगे राष्ट्रमंडल देशों की संसद से जुड़े 28वें सम्मेलन का उद्घाटन

प्रधानमंत्री 15 जनवरी को करेंगे राष्ट्रमंडल देशों की संसद से जुड़े 28वें सम्मेलन का उद्घाटन

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय संसद 14-16 जनवरी तक नई दिल्ली में राष्ट्रमंडल के स्पीकरों और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन (सीएसपीओसी) की मेज़बानी कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 जनवरी को सुबह 10:30 बजे संसद भवन परिसर के संविधान सदन के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री ने हाल ही में 9वें जी20 संसदीय अध्यक्षों (पी20) के शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया था, जिसका आयोजन भारत की संसद ने अक्टूबर 2023 में किया था। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस सम्मेलन के अध्यक्ष हैं। ओम बिरला ने सोमवार को प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि भारत 16 वर्षों बाद राष्ट्रमंडल देशों के स्पीकरों और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन की मेज़बानी कर रहा है। 14 जनवरी को 15 देशों की कार्यकारी परिषद की बैठक होगी और 15-16 जनवरी को अलग-अलग बैठकें आयोजित की जाएंगी। यह भारत का ...