Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: धान खरीद

बलरामपुर : पारदर्शी धान खरीद से किसान खुशहाल, अधौरा के किसान ने शासन की नीति को बताया आर्थिक मजबूती की राह

बलरामपुर : पारदर्शी धान खरीद से किसान खुशहाल, अधौरा के किसान ने शासन की नीति को बताया आर्थिक मजबूती की राह

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राज्य में धान खरीद की व्यवस्था को लेकर क्रियान्वित की गई पारदर्शी और किसानहितैषी नीति का प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में तैयार की गई इस व्यवस्था का सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है, जिससे उनकी आमदनी में वृद्धि हुई है और उनमें भरोसा भी बढ़ा है। बलरामपुर–रामानुजगंज जिले के विकासखंड बलरामपुर के ग्राम अधौरा के किसान शिवनाथ राम ने धान खरीद प्रक्रिया पर अपनी संतोषजनक राय व्यक्त करते हुए शासन की तात्कालिक पहल की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि इस समय की व्यवस्था ने धान बिक्री को सरल, सुगम और पूर्णतः पारदर्शी बना दिया है, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा। किसान शिवनाथ राम के अनुसार, उन्होंने इस वर्ष उपार्जन केंद्र पर लगभग 400 बोरी धान बिना किसी रुकावट के बेचा। खरीद प्रक्रि...
कोरबा : धान नहीं बिकने से परेशान किसान ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश

कोरबा : धान नहीं बिकने से परेशान किसान ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। कोरबा जिले में धान खरीद व्यवस्था में अव्यवस्था के कारण एक किसान ने आत्महत्या का प्रयास किया है। किसान ने जहर का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे जिला अस्पताल कोरबा में भर्ती कराया गया है। पीड़ित किसान की पहचान ग्राम पुटा, हरदीबाजार के सुमेर सिंह के रूप में हुई है। पिछले एक महीने से वह धान बेचने के लिए संघर्ष कर रहा था, लेकिन न तो उसे खरीदी केंद्र पर धान बेचना नसीब हुआ और न ही टोकन मिला। किसानों की मानें तो फड़ प्रभारी उनकी समस्याओं को अनसुना कर रहे थे, जिससे वह मानसिक तनाव में आ गए। आर्थिक परेशानियों और प्रशासनिक लापरवाही के चलते किसान ने यह निराशाजनक कदम उठाया। परिवार के अनुसार, उन्होंने अपनी समस्या को लेकर जनदर्शन कार्यक्रम में भी आवेदन दिया था, लेकिन वहां से कोई समाधान नहीं मिला। इस घटना की जानकारी मिलने पर सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत...