
बलरामपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राज्य में धान खरीद की व्यवस्था को लेकर क्रियान्वित की गई पारदर्शी और किसानहितैषी नीति का प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में तैयार की गई इस व्यवस्था का सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है, जिससे उनकी आमदनी में वृद्धि हुई है और उनमें भरोसा भी बढ़ा है।
बलरामपुर–रामानुजगंज जिले के विकासखंड बलरामपुर के ग्राम अधौरा के किसान शिवनाथ राम ने धान खरीद प्रक्रिया पर अपनी संतोषजनक राय व्यक्त करते हुए शासन की तात्कालिक पहल की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि इस समय की व्यवस्था ने धान बिक्री को सरल, सुगम और पूर्णतः पारदर्शी बना दिया है, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा।
किसान शिवनाथ राम के अनुसार, उन्होंने इस वर्ष उपार्जन केंद्र पर लगभग 400 बोरी धान बिना किसी रुकावट के बेचा। खरीद प्रक्रिया समय पर संपन्न हुई और भुगतान के संबंध में कोई अनिश्चितता नहीं रही, जिससे किसानों के बीच विश्वास का वातावरण निर्मित हुआ। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा धान की खरीद 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर हो रही है, और प्रति एकड़ 21 क्विंटल की मानक सीमा तय की गई है, जिससे छोटे और मध्यम किसानों को भी पर्याप्त लाभ मिल रहा है। इस दर ने धान उत्पादक किसानों की आय में काफी वृद्धि की है।
किसान शिवनाथ राम ने कहा कि वर्तमान धान खरीद नीति किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बेहतर प्रबंधन, पारदर्शिता और लाभकारी समर्थन मूल्य के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे खेती के प्रति किसानों का उत्साह और भरोसा दोनों में बढ़ोतरी हुई है।
