Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: आर्थिक विकास

गुजरात में भूमि अधिग्रहण के लिए 4,960 करोड़ के प्रस्ताव को मारुति सुजुकी निदेशक मंडल की मंजूरी

गुजरात में भूमि अधिग्रहण के लिए 4,960 करोड़ के प्रस्ताव को मारुति सुजुकी निदेशक मंडल की मंजूरी

आर्थिक
नई दिल्ली, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) के निदेशक मंडल ने गुजरात में भूमि अधिग्रहण एवं अपनी विनिर्माण क्षमता के विस्तार के लिए 4,960 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। कंपनी ने जानकारी दी कि निदेशक मंडल की बैठक में गुजरात औद्योगिक विकास निगम से खोराज औद्योगिक एस्टेट में उत्पादन क्षमता के विस्तार हेतु भूमि अधिग्रहण को स्वीकृति दी गई है, जिसकी प्रस्तावित क्षमता 10 लाख इकाई तक होगी। इसमें कहा गया है कि निदेशक मंडल द्वारा अनुमोदित भूमि अधिग्रहण, विकास एवं तैयारी संबंधी गतिविधियों की कुल लागत 4,960 करोड़ रुपये है। कंपनी ने यह भी उल्लेख किया कि वित्त पोषण आंतरिक आय और बाहरी उधारी के माध्यम से किया जाएगा। मारुति सुजुकी ने बताया कि वर्तमान में उसकी उत्पादन क्षमता हरियाणा के गुरुग्राम, मानेसर, खरखौदा और गुजरा...
प्रधानमंत्री और लोकसभा स्पीकर ने प्रवासी भारतीय दिवस पर दीं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री और लोकसभा स्पीकर ने प्रवासी भारतीय दिवस पर दीं शुभकामनाएं

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star Newsप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सहित मंत्रियों ने शुक्रवार को प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर देश तथा विदेश में रह रहे भारतीय समुदाय को शुभकामनाएं दीं।प्रधानमंत्री ने एक्स पर कहा, “प्रवासी भारतीय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भारतीय प्रवासी समुदाय भारत और दुनिया के बीच एक मजबूत पुल बना हुआ है। वे जहां भी गए, उन्होंने वहां के समाजों को समृद्ध किया और साथ ही अपनी जड़ों से भी जुड़े रहे। भारतीय प्रवासी समुदाय हमारे राष्ट्रदूत हैं। हमारी सरकार ने उनको भारत के और करीब लाने के लिए कई कदम उठाए हैं।”ओम बिरला ने कहा कि भौगोलिक सीमाओं से दूर रहते हुए भी जिनके मन, विचार और कर्मों में भारत सदैव जीवंत रहता है; ऐसे प्रवासी भारतीय न केवल भारत की समृद्ध परंपराओं के संवाहक हैं, बल्कि वैश्विक मंच पर देश की प्रतिष्ठा और विश्वास के मजबूत स...