Tuesday, October 27खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: आग

प्रयागराज के माघ मेले में एक बार फिर बुधवार को आग लगी

प्रयागराज के माघ मेले में एक बार फिर बुधवार को आग लगी

ब्रेकिंग न्यूज़
प्रयागराज, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रयागराज के माघ मेले में एक बार फिर बुधवार को आग लगी, आग बुझाने के लिए आठ दमकल गाडियां पहुंचीं, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं। आग पर काबू पा लिया गया है।
रायसेन में चलती बस में लगी आग, टायर फटने से भड़की चिंगारी, 5 फीट ऊंची लपटें उठीं, सभी यात्री सुरक्षित

रायसेन में चलती बस में लगी आग, टायर फटने से भड़की चिंगारी, 5 फीट ऊंची लपटें उठीं, सभी यात्री सुरक्षित

मध्य प्रदेश, राज्य
रायसेन, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बम्हौरी ढाबे के पास मंगलवार देर रात सड़क पर दौड़ती यात्री बस में अचानक आग लग गई। टायर फटने से भड़की चिंगारी तेजी से फैली और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों को समय रहते उतार लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। जानकारी अनुसार जय भवानी ट्रेवल्स की बस इंदौर से रीवा जा रही थी। इस दौरान देर रात करीब 1.30 बजे बम्हौरी ढाबे के पास बस का टायर फटने के बाद उसमें आग भड़क गई। इसके बाद आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। टायर में आग लगने के बाद बस करीब 50 मीटर आगे रुकी। ढाबा कर्मचारियों और बस स्टाफ की त्वरित मदद से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जि...
भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीयमंत्री रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास में आग लगी

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीयमंत्री रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास में आग लगी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, सांसद और पूर्व केंद्रीयमंत्री रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास (मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड स्थित आवास संख्या 21) पर बुधवार सुबह 8:05
इंदौर में शुक्ला ब्रदर्स की बस में एक्टिवा को टक्कर मारने के बाद लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, टला बड़ा हादसा

इंदौर में शुक्ला ब्रदर्स की बस में एक्टिवा को टक्कर मारने के बाद लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, टला बड़ा हादसा

मध्य प्रदेश, राज्य
इंदौर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में राजकुमार ब्रिज के पास बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहां शुक्ला ब्रदर्स की बस में एक स्कूटी को टक्कर मारने के बाद अचानक आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में बस धूं धूं कर पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्री बस से उतर गए और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ी को मौके पर बुलाया गया। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। यात्रियों को अन्य साधनों से अपने स्थान के लिए रवाना किया गया। पुलिस अब बस को सड़क से हटाकर यातायात सुधारने में जुट गई है। जानाकरी अनुसार घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे शुक्ला ब्रदर्स की एक यात्री बस ने एक्टिवा से जा रहे संतोष नाम के युवक को टक्कर मारी दी। टक्कर के बाद एक्टिवा गाड़ी बस के नीचे आ गई। इस घटना में संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। बस...
छत्तीसगढ़ के नेशनल हाइवे-53 पर गैस सिलेंडर लदी पिकअप में भीषण आग

छत्तीसगढ़ के नेशनल हाइवे-53 पर गैस सिलेंडर लदी पिकअप में भीषण आग

छत्तीसगढ़, राज्य
महासमुंद, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित नेशनल हाइवे-53 पर सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के छुईपाली गांव के पास राफेल चौक पर आज सोमवार को एक कमर्शियल LPG सिलेंडर से भरे पिकअप वाहन में भीषण आग लग गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रतिष्ठित सूत्रों के अनुसार, पिकअप में रखे गैस सिलेंडर तेज धमाकों के साथ फटने लगे, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर विनय कुमार लहंगे ने तुरंत पुलिस एवं प्रशासन को मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी बीच, एएसपी प्रतिभा पांडे तिवारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर उपस्थित सभी थाना प्रभारियों को वाहनों का मार्ग परिवर्तित करने और दुर्घटना वाले क्षेत्र को खाली कराने के निर्देश जारी किए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वाहन में अचानक आग ल...
गंगा सागर मेले में आग लगने से अस्थायी शिविरों को नुकसान

गंगा सागर मेले में आग लगने से अस्थायी शिविरों को नुकसान

राष्ट्रीय
कोलकाता, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)।लेखक: LN Star Newsविश्व प्रसिद्ध गंगा सागर मेला शुरू होने से पहले आज कपालमुनि मंदिर के पास नंबर-दो सड़क के किनारे बनाए गए कई अस्थायी शिविरों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते होगला से बनी झोपड़ियां दहक उठीं और कुछ ही देर में एक के बाद एक शिविर पूरी तरह जलकर खाक हो गए।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मेला क्षेत्र में विभिन्न सरकारी विभाग अस्थाई शिविरों का निर्माण करा रहे हैं। इनमें सरकारी अधिकारियों, सूचना एवं संस्कृति विभाग के कर्मियों और पत्रकारों के ठहरने की व्यवस्था की जानी थी। अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंचे। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। इसके कारणों की जांच दमकल विभाग ने शुरू कर दी ह...
पश्चिम बंगाल के गंगा सागर मेला क्षेत्र में आग लगी, कई शिविर जले

पश्चिम बंगाल के गंगा सागर मेला क्षेत्र में आग लगी, कई शिविर जले

ब्रेकिंग न्यूज़
**09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)।** लेखक: LN Star News **पश्चिम बंगाल** के प्रसिद्ध **गंगा सागर मेला क्षेत्र** में एक भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। **प्रेस ब्यूरो** के अनुसार, इस अग्निकांड में **कई अस्थायी शिविर** जलकर खाक हो गए। यह घटना **गंगा सागर मेला** के दौरान या उससे पहले घटी है, जहाँ **मकर संक्रांति** के अवसर पर लाखों श्रद्धालु एकत्रित होते हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।...