Monday, March 9खबर जो असर करे |
Shadow

नए घर में शिफ्ट होने से पहले दिवाली पर आलिया भट्ट ओली-यहां हमारी आखिरी दिवाली

मुंबई। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ अब नए घर में शिफ्ट होने वाली हैं। नए घर को लेकर आलिया जहां एक्साइटिंग हैं वहीं पुराने घर को छोड़ने के लिए इमोशनल भी। अब आलिया जिस घर में अभी रह रही हैं वो है वास्तु और इस घर में अब उनकी लास्ट दिवाली है। आलिया ने अब इस मोमेंट पर अपनी दिल की बात शेयर की है।
नए घर में शिफ्ट होने को लेकर आलिया की फिलिंग

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, ‘ये हमारी लास्ट दिवाली है इस घर में जहां राहा का जन्म हुआ। ये हमारे लिए काफी इमोशनल मोमेंट है। लेकिन साथ ही काफी एक्साइटिंग भी क्योंकि मैं जानती हूं कि ये दिवाली शायद उसे याद भी मा हो, लेकिन आगे जाकर वो जो मेमरीज बनाएंगी वो हमेशा उसे याद रहेंगी। दिवाली फीलिंग वाली है। इससे आपको अच्छा लगना चाहिए।’

आलिया ने आगे कहा, ‘काफी साल हो गए हैं बनाने में और सच बताऊं ये फीलिंग काफी अलग है। मैं अपनी लाइफ के इस चैप्टर को लेकर काफी खुश हूं। हम बस मूव ऑन के मिड में हैं, लेकिन मेरा दिल भर गया है। ये एक बड़ा सपना है जो पूरा लग रहा है। ये फीलिंग काफी बड़ी है।’
प्रोफेशनल लाइफ

आलिया की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह अब संजय भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आलिया के साथ रणबीर कपूर और विकी कौशल हैं। इसके अलावा वह आल्फा में नजर आने वाली हैं जिसमें उनके साथ शरवरी वाघ लीड रोल में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *