Sunday, March 8खबर जो असर करे |
Shadow

यूक्रेन को डोनाल्ड ट्रंप की नसीहत, जंग रोकनी है तो ‘डोनबास क्षेत्र’ का करना पड़ेगा बंटवारा

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र को ‘विभाजित’ कर देना चाहिए, जिससे इसका अधिकांश हिस्सा रूस के पास रहे ताकि लगभग चार साल से जारी युद्ध को खत्म किया जा सके। उन्होंने एयर फोर्स वन विमान में यात्रा करने के दौरान पत्रकारों से कहा, ‘‘जैसे यह अभी बंटा हुआ है, वैसा ही रहने दें। दोनों पक्ष लड़ाई रोकें, घर लौटे और लोगों की जान लेना बंद करें।’’

ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई जब यूक्रेन के ड्रोन हमले से दक्षिण रूस के ओरेनबर्ग गैस संयंत्र में आग लग गयी। यह संयंत्र रूसी सरकारी कंपनी गजप्रोम का है और दुनिया के सबसे बड़े गैस संशोधन केंद्रों में से एक है। रूसी अधिकारियों के अनुसार, ड्रोन हमले में संयंत्र का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कजाकिस्तान से आने वाली गैस की ‘प्रोसेसिंग’ रुक गई। ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन को शांति के लिए कुछ जमीन छोड़नी पड़ सकती है।
हां, वह कुछ हिस्सा तो लेंगे

बृहस्पतिवार को ‘फॉक्स न्यूज’ को दिए गए साक्षात्कार में जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ‘‘यूक्रेन से महत्वपूर्ण हिस्सा लिए बिना’’ युद्ध समाप्त करने के लिए तैयार होंगे, तो उन्होंने जवाब दिया, ‘‘हां, वह कुछ हिस्सा तो लेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम एकमात्र ऐसे देश हैं जो युद्ध जीतकर भी पीछे हट जाते हैं।’’
यूक्रेन ने तेज किए हमले

ट्रंप की यह टिप्पणी फॉक्स न्यूज के एक साक्षात्कार और पुतिन तथा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से हुई उनकी बातचीत के बाद आई। उन्होंने संकेत दिया कि आगामी सप्ताहों में वह बुडापेस्ट में पुतिन से मुलाकात करेंगे। इस बीच, यूक्रेन ने रूस के कई ऊर्जा संयंत्रों पर ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं।

यूक्रेन को डोनाल्ड ट्रंप की नसीहत, जंग रोकनी है तो ‘डोनबास क्षेत्र’ का करना पड़ेगा बंटवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *