Wednesday, September 9खबर जो असर करे |
Shadow

अभी और महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल….2.5 रुपये तक बढ़ सकते हैं दाम

नई दिल्ली। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल (Rating Agency CRISIL) ने चेतावनी दी है कि तेल पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Rates) में करीब 2.5 रुपये प्रति लीटर की अतिरिक्त बढ़ोतरी की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में आज पेट्रोल-डीजल के रेट (Petrol Diesel Rates) जानना बेहद जरूरी हो गया है। इसके लिए आपको पेट्रोल पंप तक जाने की जरूरत नहीं है।


प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के आज के रेट
सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों HPCL, BPCL और IOCL ने पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट भी कर दी हैं। आज के रेट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20 रुपये लीटर है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज 113.51 रुपये और डीजल की कीमत 99.82 रुपये है।


चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये लीटर है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 111.21 और डीजल की कीमत मुंबई 97.83 रुपये है। यानी राहत की बात यह है कि पेट्रोल-डीजल के रेट में आज 4 जून को कोई बदलाव नहीं हुआ है। न महंगा हुआ और न ही सस्ता।


राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के रेट
जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर है। बिकानेर में पेट्रोल 114.15 रुपये और डीजल 99.29 रुपये है। भरतपुर में पेट्रोल की कीमत 112.43 रुपये प्रति लीटर है। जबकि, यहां डीजल 97.54 रुपये लीटर बिक रहा है।


बिहार में पेट्रोल-डीजल के रेट
पटना में 1 लीटर पेट्रोल का दाम 112.70 रुपये और डीजल का दाम 99.87 रुपये है। अररिया में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 115.07 रुपये और डीजल की कीमत 101.08 रुपये है।


उत्तर प्रदेश में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत
अयोध्या में पेट्रोल 102.4 और डीजल 97.87 रुपये लीटर है। आगरा में पेट्रोल 101.54 रुपये और डीजल 95.02 रुपये लीटर है। लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत आज 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये लीटर है। प्रयागराज में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101.82 और डीजल की 95.33 रुपये है। गोरखपुर में पेट्रोल के रेट 102.13 और डीजल के 95.62 रुपये हैं।


मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के आज के रेट
भोपाल में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपये और डीजल की 99.74 पर है। गुना में पेट्रोल आज 115.44 रुपये तो डीजल 100 रुपये प्रति लीटर के पार है। इंदौर में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 114.61 और डीजल की 99.70 रुपये है।


छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट
बीलासपुर में पेट्रोल 108.76 रुपये और डीजल 102.02 रुपये लीटर है। रायपुर पेट्रोल 107.96 और डीजल 101.17 रुपये लीटर है। बीजापुर में पेट्रोल 109.69 रुपये और डीजल 102.99 रुपये है।


कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट
कच्चे तेल की कीमतों आज मामूली राहत है। ब्रेंट क्रूड 0.69 डॉलर प्रति बैरल सस्ता होकर 97.12 डॉलर पर आ गया है। जबकि, WTI में 0.55 डॉलर प्रति बैरल की कमी हुई है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक आज यह 95.47 डॉलर प्रति बैरल पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *