Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

जांजगीर-चांपा पुलिस ने तीन स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सारागांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के तीन स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है, जो काफी समय से फरार चल रहे थे।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिलेभर में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सारागांव पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए प्रभावी कार्रवाई की और तीन स्थाई वारंटियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार किए गए स्थाई वारंटियों में महेंद्र कुमार कश्यप निवासी कमरीद, देवीप्रसाद बरेट निवासी चोरिया तथा नरेंद्र सूर्यवंशी निवासी मोहगांव शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इन आरोपिताें के खिलाफ न्यायालय से स्थाई वारंट जारी थे और ये लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर थे।

इस कार्रवाई में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी, थाना प्रभारी सारागांव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। अभियान को सफल बनाने में प्रधान आरक्षक अर्जुन जांगड़े तथा आरक्षक शंकर जय किशन और रामायण कंवर का सराहनीय योगदान रहा।

पुलिस द्वारा तीनों आरोपिताें को गिरफ्तार कर आज सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में फरार अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *